200MP कैमरा वाले Redmi Note 13 Pro 5G को बिल्कुल नए कलर में किया गया पेश

Xiaomi के मुताबिक, Redmi Note 13 Pro 5G को एक बिल्कुल नए ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जून 2024 21:31 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Pro 5G को नए ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया
  • इसे चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा
  • फिलहाल इस कलर वेरिएंट के भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 13 Pro 5G को भारत में जनवरी 2023 में Redmi Note 13 5G और Redmi Note 13 Pro+ 5G के साथ लॉन्च किया गया था। शुरुआत में प्रो वेरिएंट तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध था और अब, फोन को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में चौथे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने अभी तक नए कलर वेरिएंट के भारत लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। Redmi Note 13 Pro 5G 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 1,800 nits तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 2 SoC पर काम करता है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Xiaomi के मुताबिक, Redmi Note 13 Pro 5G को एक बिल्कुल नए ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फिलहाल यह कलर चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा। इसके भारत में आने को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 13 Pro 5G ऑरोरा पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और ओशियन टील शेड्स में भी उपलब्ध है। वहीं, भारत में स्मार्टफोन को आर्कटिक व्हाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक रंगों में पेश किया गया था।

Redmi Note 13 Pro 5G वर्तमान में भारत में 24,999 रुपये से शुरू होता है, जिसमें इसका बेस 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: 26,999 रुपये और 28,999 रुपये है। स्मार्टफोन को इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था।
 

Redmi Note 13 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच की CrystalRes AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1800nits है। फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 13 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। स्मार्टफोन में IR ब्लास्टर भी मिलता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  3. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  2. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  4. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  5. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
  6. Asus Dawn 7 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 16 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकता है Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, WPC डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  9. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  10. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.