Redmi Note 12R फोन 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, Snapdragon 4 Gen 2 चिप के साथ स्पॉट! जानें डिटेल्स

Redmi Note 12R को मॉडल नम्बर 23076RA4BC के साथ चीन में रेगुलेटर वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जून 2023 13:02 IST
ख़ास बातें
  • फोन मिडनाइट ब्लैक, टाइम ब्लू और स्काई फैंटेसी कलर में आ सकता है।
  • इसमें 6.79 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • डिवाइस में Snapdragon 4 Gen 2 SoC होगा।

Redmi Note 12R Pro 5G को कंपनी मई में लॉन्च कर चुकी है।

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 12R कंपनी की Redmi Note 12 सीरीज में अगला एडिशन होने जा रहा है। फोन को चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। अब इसे फिर से चीन में रेग्युलेटर की वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन भी पता चल रहे हैं। साथ ही कलर ऑप्शन और कुछ अन्य डिटेल्स भी नजर आए हैं। आइए बताते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

Redmi Note 12R को मॉडल नम्बर 23076RA4BC के साथ चीन में रेगुलेटर वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। चाइना टेलीकॉम के अनुसार, इसमें 6.79 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 1,080 x 2,460 पिक्सल का रेजॉल्यूशन होगा। यह एक IPS LCD पैनल होगा। डिवाइस में Snapdragon 4 Gen 2 SoC होगा। जो कि लिस्ट किए गए प्रोसेसर के मॉडल नम्बर SM4450 के आधार पर बताया गया है।   
Advertisement

रेडमी नोट 12आर के कैमरा स्पेसिफिकेशन भी यहां पता चलते हैं। इसमें दो कैमरा दिए गए हैं। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा दिया गया है। फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। कहा गया है कि इसमें 5000mAh कैपिसिटी की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन मिडनाइट ब्लैक, टाइम ब्लू और स्काई फैंटेसी में आ सकता है। यह 4GB से 8GB तक रैम, और 128GB से 256GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। 

Redmi Note 12R को 1099 युआन (लगभग 12,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें इसका 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल होगा। वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट को 1799 युआन (लगभग 20,500 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 8 जीबी रैम और 256 स्टोरेज होने की बात कही गई है। 
Advertisement

Redmi Note 12R Pro 5G को कंपनी मई में लॉन्च कर चुकी है। इसमें 6.67 इंच की फुल HD+ OLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेशन 1200 निट्स है। यह ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 1 SoC से लैस है। इस फोन में 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। Redmi Note 12R Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.