Redmi Note 12R हुआ 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 2 से लैस दुनिया का पहला फोन! जानें कीमत

Redmi Note 12R में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जर पैक होकर आता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जून 2023 15:18 IST
ख़ास बातें
  • रियर में यह 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा कैरी करता है।
  • धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP53 रेटिंग दी गई है।
  • फोन 3.5mm हेडफोन जैक से भी लैस है।

Redmi Note 12R में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जर पैक होकर आता है।

Photo Credit: Weibo/ Dawn Digital Review

Redmi Note 12R को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। फोन में Qualcomm का नया चिपसेट Snapdragon 4 Gen 2 SoC लगा है जिसके कारण यह एक दमदार फोन बन जाता है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है। स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB तक रैम दी गई है और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। आइए जानते हैं कंपनी ने इसे किस कीमत में उतारा है, और इसके बाकी स्पेसिफिकेशन व फीचर्स क्या-क्या हैं। 
 

Redmi Note 12R price

Redmi Note 12R का बेस वेरिएंट 4GB + 128GB रैम के साथ आता है जिसकी कीमत कंपनी ने 999 युआन (लगभग 11,300 रुपये) रखी है। इसका अगला वेरिएंट 6GB + 128GB के साथ आता है जिसे 1099 युआन (लगभग 12,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इससे ऊपर वाला वेरिएंट 8GB + 128GB रैम के साथ पेश किया गया है जिसका प्राइस 1,499 युआन (लगभग 17,000 रुपये) है। सबसे ऊपर वाला वेरिएंट 8GB + 256GB कंफिगरेशन में आता है जिसकी कीमत 1,699 युआन (लगभग 19,200 रुपये) है। फोन के लिए कहा गया है कि यह 30 जून यानि कल से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसे मिडनाइट ब्लैक, स्काई फैंटेसी और टाइम ब्लू कलर्स में पेश किया गया है। 
 

Redmi Note 12R specifications

रेडमी नोट 12 आर के स्पेसिफिकेशन देखें तो Redmi के लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.79 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक LCD डिस्प्ले है जिसमें 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में दो सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह Android 13 ओएस के साथ MIUI 14 लेयर पर चलता है। 

Redmi के अनुसार यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 4nm टेक्नोलॉजी पर बना Snapdragon 4 Gen 2 SoC इस्तेमाल हुआ है। फोन में 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड की मदद ली जा सकती है। इसके कैमरा स्पेक्स देखें तो रियर में यह 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा कैरी करता है। इसका अपर्चर f/1.8 है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। डिस्प्ले में दिए सेंटर पंचहोल कटआउट में यह फिट किया गया है।  
Advertisement

Redmi Note 12R में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जर पैक होकर आता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP53 रेटिंग दी गई है। फोन 3.5mm हेडफोन जैक से भी लैस है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर इसमें मौजूद है। इसके डाइमेंशन 168.6mm x 76.28mm x 8.17mm और वजन 199 ग्राम है।  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.