Redmi Note 12 Pro में लगी आग, फोन जलकर बर्बाद! जानें पूरा मामला

यहां हैरानी की बात है कि आग पकड़ने के बाद फोन पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गया।

Redmi Note 12 Pro में लगी आग, फोन जलकर बर्बाद! जानें पूरा मामला

Photo Credit: Xiaomi miui

यहां हैरानी की बात है कि आग पकड़ने के बाद फोन पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गया।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 12 Pro में कथित तौर पर आग लगने की घटना सामने आई है।
  • घटना हरियाणा राज्य की बताई जा रही है।
  • शख्स अपने काम में लगा हुआ था कि अचानक उसे धुआं उठता दिखाई दिया।
विज्ञापन
Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन में कथित तौर पर आग लगने की घटना सामने आई है जहां एक शख्स की जेब में रखे हुए हैंडसेट ने आग पकड़ ली। कहा जा रहा है कि फोन शख्स की जेब में रखा हुआ था कि  अचानक उसकी जेब से धुआं निकलने लगा। शख्स को जेब में कुछ जलने जैसा महसूस हुआ तो उसने फोन निकालकर देखा, जिसमें से धुआं बाहर आ रहा था। आइए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। 

Redmi Note 12 Pro में कथित तौर पर आग लगने की घटना सामने आई है। Xiaomi miui की रिपोर्ट के अनुसार, घटना हरियाणा राज्य की बताई जा रही है। जहां पर नवीन दहिया नामक शख्स के पास Redmi Note 12 Pro में आग लग गई। शख्स अपने काम में लगा हुआ था कि अचानक उसे धुआं उठता दिखाई दिया। उसके तुरंत बाद उसे शर्ट की जेब में जलन महसूस होने लगी। उसने फोन निकाल कर देखा तो उसमें से धुआं निकल रहा था। इससे पहले कि जलते हुए फोन से उसे नुकसान पहुंचता उसने उसे दूर हटा दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक नवीन ने यह फोन फरवरी 2023 में खरीदा था। फोन में आग लगने की घटना के बारे में शख्स ने ट्विटर पर पोस्ट में इसके कुछ फोटो भी शेयर किए थे। लेकिन खबर लिखे जाने के समय पर यह पोस्ट ट्विटर से डिलीट कर दिया गया था। फोन में आग पकड़े जाने के कारण का अभी तक पता नहीं लग पाया है, क्योंकि यह उस वक्त चार्जिंग पर भी नहीं था। 

यहां हैरानी की बात है कि आग पकड़ने के बाद फोन पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन के मालिक को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है, क्योंकि उसने फोन को बाहर निकाल कर फेंक दिया था। उसके बाद उसने कंपनी के कस्टमर सर्विस पर संपर्क किया लेकिन यूजर का कहना है कि उसे कंपनी से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। शख्स द्वारा कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात यहां कही गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 12 Pro catch fire
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  3. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  4. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  5. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  6. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  7. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  8. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  9. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »