17,999 रुपये वाला Redmi Note 12 5G फोन मात्र 1249 रुपये में होगा आपका! Amazon सेल में झट से लगा दें ये खास ऑफर

Amazon Great Republic Day Sale 2023 में Redmi Note 12 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो इसे बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ सस्ते दामों में अपना बना सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 12 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Note 12 5G में 4GB RAM और 128GB ROM दी गई है।
  • Redmi ने हाल ही में Redmi Note 12 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Redmi ब्रांड के तहत हाल ही में Redmi Note 12 5G  को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। मगर इसे खरीदने का सबसे अच्छा समय अमेजन की धाकड़ सेल लेकर आई है। अगर आप Amazon Great Republic Day Sale 2023 में इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो इसे बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ बेहद सस्ते दामों में अपना बना सकता है। यहां आप Redmi के इस फोन पर डील्स और डिस्काउंट के साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जान सकते हैं।
 

Redmi Note 12 5G पर ऑफर

Amazon Great Republic Day Sale 2023 में Redmi Note 12 5G के 4GB RAM और 128GB ROM स्टोरेज वेरिएंट 10% छूट के बाद 17,999 रुपये में मिल रहा है, भारतीय बाजार में इसे इसी कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। यह फोन 860 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। अमेजन सेल में एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 16,750 रुपये तक बचत हो सकती है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो प्रभावी कीमत 1,249 रुपये तक हो सकती है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर पर अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

बैंक ऑफर 

बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट यानी कि 1250 रुपये तक लाभ मिल सकता है, हालांकि इसके लिए 5,000 रुपये तक ट्रांजेक्शन होना जरूरी है।
 

Redmi Note 12 5G के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Note 12 5G में 4GB RAM और 128GB ROM दी गई है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की AMOLED  डिस्प्ले है, जिसका फुल एचडी रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो यह Snapdragon 4 Gen 1 पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Redmi Note 12 5G एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। 

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया  है। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सेफ्टी के लिए इस फोन में IP53 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 165.88mm, चौड़ाई 76.21mm, मोटाई 7.98mm और वजन 188 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.