Redmi Note 12 4G आया गीकबेंच पर नजर, स्नैपड्रैगन 680, एंड्रॉयड 13 समेत इन फीचर्स से लैस

अब स्मार्टफोन अपने परफॉर्मेंस के साथ गीकबेंच पर नजर आया है। लिस्टिंग के अनुसार, Note 12 4G मॉडल नंबर Xiaomi 23028RA60L के साथ आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मार्च 2023 15:06 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 12 4G मॉडल नंबर Xiaomi 23028RA60L के साथ नजरआया है।
  • Redmi Note 12 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

Redmi Note 12 5G को मार्केट में जनवरी में लॉन्च किया गया था।

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 12 सीरीज में कई 5G फोन लॉन्च करने के बाद कंपनी अब कथित तौर पर 4G फोन लॉन्च करने वाली है। यह Redmi Note 12 4G कहा जा सकता है। यह फोन इससे पहले ही कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आ चुका है। हाल ही में Note 12 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस भी एक रिपोर्ट में लीक हुए थे। यहां हम आपको Redmi Note 12 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

अब स्मार्टफोन अपने परफॉर्मेंस के साथ गीकबेंच पर नजर आया है। लिस्टिंग के अनुसार, Note 12 4G मॉडल नंबर Xiaomi 23028RA60L के साथ आया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है, जिसकी बेस क्लॉक स्पीड 1.90GHz और बूस्ट क्लॉक 2.80GHz है। इसके अलावा SoC में Adreno 610 चिपसेट है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन Snapdragon 680 चिपसेट पर चल रहा है।
Advertisement

लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि फोन में 4GB RAM है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। परफॉर्मेंस की बात की जाए तो गीकबेंच 5 पर इस फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 422 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,252 प्वाइंट मिले हैं।
 

Redmi Note 12 4G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की FHD+  AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Note 12 4G में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलेगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो रेडमी स्मार्टफोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। अन्य फीचर्स में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर, ड्यूल बैंड वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.0 और IP53-रेटिंग शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 165.66 mm, चौड़ाई 75.96 mm, मोटाई 7.85mm और वजन लगभग 183.5 ग्राम है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.