Redmi Note 12 4G और Redmi 12 4G हो गए सस्ते! AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स

Redmi 12 4G स्मार्टफोन 6.79 इंच के फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2024 10:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलता है
  • Redmi 12 4G स्मार्टफोन 6.79 इंच के फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है
  • घटी हुई कीमतें 1 मार्च से लागू हो चुकी हैं

Redmi 12 4G स्मार्टफोन 6.79 इंच के फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने दो पॉपुलर स्मार्टफोन के प्राइस कम कर दिए हैं। कंपनी की सहयोगी ब्रैंड Redmi का कोई फोन अगर आप खरीदने की सोच रहे हैं तो कंपनी दो स्मार्टफोन्स को वर्तमान में सस्ती कीमत में खरीदने का मौका दे रही है। कंपनी ने Redmi Note 12 4G और Redmi 12 4G की कीमत कम कर दी है। चूंकि अब भारत में तेजी से 5G टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, और 5जी नेटवर्क देश के लगभग हर कोने में पहुंच चुका है, ऐसे में यूजर्स 5G टेक्नोलॉजी पर शिफ्ट कर रहे हैं। कहा जा सकता है कि इसी वजह से 4G स्मार्टफोन डिवाइसेज अब कम कीमत में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि रेडमी के ये दोनों स्मार्टफोन कितने सस्ते हो गए हैं। 

Redmi Note 12 4G और Redmi 12 4G, दोनों ही मॉडल अब कम कीमत में उपलब्ध हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स के 6GB रैम, 128GB स्टोरेज मॉडल्स की कीमत को घटाया गया है। ये घटी हुई कीमतें 1 मार्च से लागू भी हो चुकी हैं। Redmi Note 12 4G की कीमत अब 13,999 रुपये से घटकर 12,999 रुपये हो गई है। जबकि Redmi 12 4G की कीमत 10,999 रुपये से घटकर 10,499 रुपये हो गई है। 
 

Redmi Note 12 4G specifications

Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट के साथ आता है। डिवाइस Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Note 12 4G में 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 

Redmi 12 4G specifications

Redmi 12 4G स्मार्टफोन 6.79 इंच के फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है, और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम Android 13 आधारित MIUI 14 है। Redmi 12 4G में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, GPS, Bluetooth, v5.0, NFC, और USB Type-C का सपोर्ट मिल जाता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  2. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  6. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  7. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  9. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  10. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.