Redmi Note 10T जल्द ही 5,000mAh बैटरी व मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ हो सकता है भारत में लॉन्च

Redmi Note 10T को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की तैयारी है। कंपनी ने इसके लॉन्च को टीज़ कर दिया है। अभी हाल ही में Redmi Note 10 5G को भारतीय बाजार में Poco M3 Pro 5G के नाम से लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 जुलाई 2021 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Amazon पर एक नए फोन के लॉन्च को टीज़ किया है।
  • Redmi Note 10T में 6.5-इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकती है।
  • Redmi Note 10T में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।

Redmi Note 10T को पिछले महीने रूस में लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 10T को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की तैयारी है। कंपनी ने इसके लॉन्च को टीज़ कर दिया है। अभी हाल ही में Redmi Note 10 5G को भारतीय बाजार में Poco M3 Pro 5G के नाम से लॉन्च किया गया था। अब ऐसा लग रहा है कि Redmi Note 10T मॉडल भी भारत आ सकता है। Poco M3 Pro 5G, Redmi Note 10T और Redmi Note 10 5G स्पेसिफिकेशन के मामले में लगभग समान ही हैं। Redmi Note 10T रूस में उसी MediaTek Dimensity 700 SoC, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी जैसी स्पेसिफिकेशन के साथ उतारा गया। यही स्पेसिफिकेशन Poco M3 Pro 5G में भी देखने को मिली थीं। 

Xiaomi ने Amazon पर एक नए फोन के लॉन्च को टीज़ किया है। साथ ही Amazon पर इसकी उपलब्धता की भी पुष्टि की है। हालांकि टीज़र में स्पष्ट रूप से यह नहीं पता चलता है कि फोन कौन सा है और कैसा है मगर इसके इमेज लिंक से पता चलता है कि यह Redmi Note 10T होने वाला है। टीज़र में कहा गया है कि फोन 'फास्ट और फ्यूचरिस्टिक' होगा, जो इसकी 5G क्षमताओं की ओर इशारा करता है। यह जल्द ही भारतीय बाजार में लाए जाने के लिए टीज़ किया गया है। इस सभी के बीच इस फोन की असल लॉन्च डेट की घोषणा किए जाना बाकी है।
Advertisement
अगर Redmi Note 10T रूसी मॉडल के जैसा होगा तो इसकी कीमत उसी रेंज में होने की संभावना है। फोन की कीमत 4GB + 128GB स्टोरेज के लिए RUB 19,990 (लगभग 20,500 रुपये) होगी और यह ब्लू, ग्रीन, ग्रे और सिल्वर रंगों में आ सकता है।
 

Redmi Note 10T specifications

Redmi Note 10T एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 पर चलेगा। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले होगी। Redmi Note 10T मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 SoC से लैस होगा, जिसे 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। 

Redmi Note 10T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। Redmi Note 10T के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में ड्यूल सिम स्लॉट, 4G, NFC, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, 3.5 mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  6. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  6. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  8. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  9. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.