• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरे के साथ Redmi Note 10S जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत...

64MP कैमरे के साथ Redmi Note 10S जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत...

पिछले महीनें कंपनी ने भारत में रेडमी नोट 10 सीरीज़ लॉन्च की थी, इस सीरीज़ में Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन शामिल थे और अब प्रतीत होता है कि कंपनी जल्द ही इस लाइनअप में एक नया मॉडल शामिल कर सकती है।

64MP कैमरे के साथ Redmi Note 10S जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत...

ब्लू, डार्क ग्रे और व्हाइट में आ सकता है फोन

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10S में तीन कलर ऑप्शन मिल सकते हैं
  • Redmi Note 10 सीरीज़ भारत में मार्च में हो चुकी है लॉन्च
  • रेडमी नोट 10एस MIUI 12.5 के साथ दे सकता है दस्तक
विज्ञापन
Redmi Note 10S स्मार्टफोन को जल्द ही Xiaomi द्वारा भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने रीटेल बॉक्स के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें आगामी रेडमी फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी टीज़ की गई है। बता दें, पिछले महीनें कंपनी ने भारत में रेडमी नोट 10 सीरीज़ लॉन्च की थी, इस सीरीज़ में Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन शामिल थे और अब प्रतीत होता है कि कंपनी जल्द ही इस लाइनअप में एक नया मॉडल शामिल कर सकती है।

कंपनी ने नए Redmi फोन के आगमन की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए टीज़ की है। इस टीज़र में फोन के रीटेल बॉक्स की तस्वीर शामिल है, जिसमें फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। रीटेल बॉक्स की तस्वीर के अनुसार, Redmi Note 10S स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्रमुख कैमरा मौजूद होगा और यह फोन MIUI 12.5 पर काम करेगा। इसके अलावा, फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं ब्लू, डार्क ग्रे और व्हाइट। फोन को लेकर टीज़ किया गया है कि यह गेमिंग सेंट्रिक फोन होगा, जिसमें Hi-Res Audio सपोर्ट और सुपर डिस्प्ले फीचर किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से यह फोन काफी हद तक पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च हुए रेडमी नोट 10एस जैसा है।

ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि शाओमी जल्द ही रेडमी नोट 10एस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत Redmi Note 10 रेंज के आसपास होगी, जिसकी शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। हाल ही में एक लीक सामने आया था, जिसके अनुसार, रेडमी नोट 10एस फोन तीन स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आएगा, 6 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 10एस फोन ग्लोबली लॉन्च हो चुका है। जो कि एंड्रॉयज 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड होल-पंच डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो जी995 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 33 वॉच फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअर मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगपिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। रेडमी नोट 10एस 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लिस्ट है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर व AI Face Unlock सपोर्ट मिल सकता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Relatively slim and light
  • Good battery life
  • Good display and speakers
  • Decent daytime camera performance
  • कमियां
  • Spammy software at launch time
  • Average overall camera performance
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »