6GB रैम के साथ Redmi Note 10S फोन 13 मई को होगा भारत में लॉन्च! स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

पुरानी लीक्स में सामने आ चुका है कि रेडमी नोट 10एस फोन भारत में तीन स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है, वो होंगे 6 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी। इसके अलावा, फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं ब्लू, डार्क ग्रे और व्हाइट।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 मई 2021 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10S में मिल सकते हैं तीन कलर ऑप्शन
  • तीन कॉन्फिग्रेशन के साथ दस्तक दे सकता है रेडमी नोट 10एस
  • फोन खरीद के लिए Amazon India पर होगा उपलब्ध

ब्लू, डार्क ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

Redmi Note 10S स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भारत लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह फोन कथित रूप से Google Supported Devices लिस्ट और Google Play Console लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है, जहां से आगामी फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा होता है। रेडमी नोट 10एस फोन इस साल की शुरुआत में ग्लोबली लॉन्च किया गया था और इस हफ्ते इसे भारतीय मार्केट में पेश किया जाने वाला है। रेडमी नोट 10एस फोन के साथ Xiaomi कंपनी Redmi Watch को भी लॉन्च करने वाली है।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 10S फोन Google Supported Devices लिस्ट और Google Play Console लिस्टिंग पर मॉडल नंबर M2101K7BI के साथ लिस्ट हुआ है। गूगल प्ले कन्सोल लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि इस फोन में कम से कम 6 जीबी रैम मिल सकती है। इसके अलावा, फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। साथ ही ग्लोबल वेरिएंट की तरह मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस होगा।

रेडमी नोट 10एस का भारत लॉन्च इवेंट 13 मई को दोपहर 12 बजे शुरू किया जाएगा। Xiaomi इसके लिए ‘special #LaunchFromHome event' का आयोजन करने वाली है, जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के यूट्यूब व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

पुरानी लीक्स में सामने आ चुका है कि रेडमी नोट 10एस फोन भारत में तीन स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है, वो होंगे 6 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी। इसके अलावा, फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं ब्लू, डार्क ग्रे और व्हाइट, जिसे Amazon India के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।  
Advertisement
 

Redmi Note 10S specifications (global variant)

ग्लोबल वेरिएंट की बात करें, तो इस फोन में 6.43 इंच फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड होल-पंच डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8 जीबी रैम व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअर मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगपिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। रेडमी नोट 10एस में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर व AI Face Unlock सपोर्ट मिल सकता है। रेडमी नोट 10एस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 33 वॉट फास्टट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें, तो फोन में एनएफसी, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 आदि होंगे। फोन का बार 178.8 ग्राम व डायमेंशन 160.46x74.5x8.19mm होगा।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display, stereo speakers
  • Slim and light
  • Good battery life
  • Capable processor
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.