Redmi Note 10 सीरीज़ मिड-प्रीमियम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से होगा लैस, कंपनी ने किया कंफर्म

Redmi Note 10 Pro Max में 120 हर्ट्ज़ आईपीएस डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। प्रो मैक्स वेरिएंट में 5,050 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 फरवरी 2021 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 सीरीज़ में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Redmi Note 10 में मिल सकता है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Redmi Note 10 Pro Max का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का हो सकता है

सीरीज़ में मिल सकता है फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी

Redmi Note 10 सीरीज़ 'मिड-प्रीमियम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर' से लैस होगी, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है। इस सीरीज़ में Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं। Xiaomi के Redmi India अकाउंट के द्वारा यह ट्वीट किया गया है और क्वालकॉम के साथ पार्टनशिप का भी ऐलान किया गया है। रेडमी नोट 10 सीरीज़ Redmi Note 9 की सक्सेसर होगी, जिसे भारत में पिछले साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। अपने पिछले वर्ज़न की तरह लेटेस्ट सीरीज़ भी मार्च महीने में ही दस्तक देने वाली है। यह सीरीज़ ग्लोबली 4 मार्च को लॉन्च होगी।

Redmi India ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Redmi Note 10 सीरीज़ में इस साल का सबसे बेस्ट मिड-प्रीमियम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि, ट्वीट के जरिए यह खुलासा नहीं किया गया है कि आखिर कौन-सा प्रोसेसर इस सीरीज़ में मौजूद होगा, लेकिन माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ का प्रोसेसर होगा। पुरानी लीक्स से संकेत मिले हैं कि Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस होंगे।

अब-तक Xiaomi ने रेडमी नोट 10 सीरीज़ के कुछ ही स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक की है। यह फोन गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस होगा और डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस के लिए IP52 रेटेड होगा। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।
 

Redmi Note 10 series specifications (expected)

Redmi Note 10 मॉडल 6जीबी रैम और 64 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है, जबकि Redmi Note 10 Pro में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 पर काम करेंगे। इसमें 4जी व 5जी कनेक्टिविटी विकल्प मिल सकते हैं। रेडमी नोट 10 प्रो में 5,050 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

Redmi Note 10 Pro Max में 120 हर्ट्ज़ आईपीएस डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। प्रो मैक्स वेरिएंट में 5,050 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। रेडमी नोट 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप ममिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.