• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा वाले Redmi Note 10 Pro की सेल आज, 1000 रुपये के डिस्काउंट का यूं उठाएं फायदा

64MP कैमरा वाले Redmi Note 10 Pro की सेल आज, 1000 रुपये के डिस्काउंट का यूं उठाएं फायदा

Redmi Note 10 Pro की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि इस फोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। इसके अलावा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज फोन की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है।

64MP कैमरा वाले Redmi Note 10 Pro की सेल आज, 1000 रुपये के डिस्काउंट का यूं उठाएं फायदा

डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रॉन्ज कलर ऑप्शन में आता है Redmi Note 10 Pro

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 Pro में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • रेडमी नोट 10 प्रो में दी गई है 5,020mAh बैटरी
  • फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 732G चिपसेट मिलता है
विज्ञापन
Redmi Note 10 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर शुरू होने वाली है। बता दें, कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 17 मार्च को Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया था। इससे पहले प्रो वेरिएंट की फ्लैश सेल दो बार इन्हीं दो वेबसाइट पर आयोजित की जा चुकी है। आज तीसरी बार इस स्मार्टफोन को फ्लैश सेल के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 10 प्रो फोन सुपर एमोलेड डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर व क्वॉड रियर कैमरा से लैस है। कंपनी ने इस फोन को तीन कॉन्फिग्रेशन और तीन ही कलर ऑप्शन पेश किए हैं।
 

Redmi Note 10 Pro price in India, sale offers

Redmi Note 10 Pro की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है, जो कि इस फोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। इसके अलावा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज फोन की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं इस फोन का टॉप एंड वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया रेडमी नोट 10 प्रो फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रॉन्ज। इस फोन को दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com से खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन के जरिए 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
 

Redmi Note 10 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 10 प्रो एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 वाइड कलर गैमट और HDR 10 सपोर्ट करता है और TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डिस्प्ले 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर शामिल है। Redmi Note 10 Pro में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 732G चिपसेट मिलता है, जो Adreno 618 जीपीयू और 8GB तक LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है।

रेडमी नोट 10 प्रो फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, लेकिन यहां 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung ISOCELL GW3 सेंसर मिलता है। इसके साथ ही सेटअप में 2x ज़ूम सपोर्ट वाला 5-मेगापिक्सल सुपर मैक्रो शूटर, 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल हैं। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। रेडमी नोट 10 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज देता है, जिसे समर्पित स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

रेडमी नोट 10 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज देता है, जिसे समर्पित स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में 360-डिग्री एंबियंट लाइट सेंसर भी है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020mAh बैटरी से लैस आता है। इसमें आपको Hi-Res सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर भी मिलेंगे। फोन की मोटाई 8.1mm और वज़न 192 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »