Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite होगा। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में थर्मल सॉल्यूशन को अपग्रेड किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जून 2026 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K90 Ultra में 8,550 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में हीट को कम रखने के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है
  • Redmi K90 Ultra को चीन में 30 जून को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है

Photo Credit: Redmi

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Redmi K90 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की  जानकारी दी है। आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस का दावा किया गया है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए  Redmi K80 Ultra की जगह लेगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने बताया है कि Redmi K90 Ultra में 8,550 mAh की बैटरी होगी। इस बैटरी में 16 प्रतिशत सिलिकॉन कंटेंट होगा। इसकी तुलना में Redmi K80 Ultra में 7,410 mAh की बैटरी है। आगामी स्मार्टफोन 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5  वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। Redmi K90 Ultra में M10 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल के साथ फ्लैट डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगा। 

Redmi का दावा है कि यह यह स्मार्टफोन 40 से अधिक गेम्स को HD रिजॉल्यूशन स्टैंडर्ड के सााथ 165 fps पर चला सकता है। इन गेम्स में Delta Force और Valorant शामिल हैं। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Genshin Impact के दौरान Redmi K90 Ultra में 165 fps तक मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन में 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Redmi K90 Ultra के लिए सिल्वर कलर के विकल्प का खुलासा किया है। Redmi K90 Ultra के रियर में बड़ा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Redmi K90 Max के समान है। Redmi K90 Ultra के डिजाइन में एक बदलाव कैमरा माड्यूल के नीचे एयर आउटलेट की पोजिशन है। इस स्मार्टफोन में एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite होगा। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में थर्मल सॉल्यूशन को अपग्रेड किया गया है। इसमें गेमिंग के दौरान हीट को कम रखने के लिए एक्टिव कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। हाल ही में Redmi K90 Ultra की चीन में 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। Redmi K90 Ultra में डुअल-स्पीकर सिस्टम मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.