Redmi K80 में मिलेगी 6500mAh बैटरी, टेलीफोटो लेंस कैमरा, जानें क्या है खास

Redmi K80 लाइनअप में एक Redmi K80 और Redmi K80 Pro मॉडल शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 16:46 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K80 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K OLED डिस्प्ले होगी।
  • Redmi K80 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर हो सकता है।
  • Redmi K80 में IP68 या IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद करते हैं।

Redmi K70 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi इस हफ्ते चीन में अपनी नई Note 14 Pro सीरीज स्मार्टफोन पेश करने वाला है। उसके बाद Redmi नवंबर या दिसंबर में Redmi K80 सीरीज में नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है। Redmi K80 लाइनअप में शुरुआत में एक Redmi K80 और Redmi K80 Pro मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। अब एक नई लीक में Redmi K80 के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है, जिसमें एक बड़ी बैटरी होने की जानकारी मिली है। यहां हम आपको Redmi K80 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु ने वीबो पर पोस्ट में सुझाव दिया है कि Redmi K80 में फ्लैगशिप वॉटरप्रूफ कैपेसिटी होंगी। बीते साल आए Redmi K70 और Pro मॉडल में किसी भी प्रकार की वॉटरप्रूफिंग सुविधा नहीं थी, इसलिए K80 में यह फीचर मिलना बेहतर अपग्रेड है। ऐसे में कम से कम IP68 या IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद करते हैं। आपको बता दें कि ज्यादा किफायती Redmi Note 14 Pro में पहले ही IP69 रेटिंग मिलने की पुष्टि हो चुकी है।
Advertisement

टिपस्टर का दावा है कि स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो लेंस होगा जो मैक्रो शॉट्स भी शूट करने करने की सुविधा देगा। अगर ऐसा होता है तो यह Redmi K70 के मुकाबले में एक और बेहतरीन अपग्रेड है, जिसमें टेलीफोटो लेंस के बिना ट्रिपल रियर कैमरा है। कहा जाता है कि फोन का रियर पार्ट ग्लास से बना है और व्हाइट कलर इसके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। लीक में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी मिलेगी। बड़ी बैटरी खासतौर पर 6000mAh की रेंज में 2024 में स्मार्टफोन के लिए एक ट्रेंड साबित होती है। कई स्मार्टफोन में इस रेंज में बैटरी शामिल होने की अफवाह है। यहां तक ​​कि रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में 6200mAh बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा एक पिछली रिपोर्ट से पता चला था कि Redmi K80 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K OLED डिस्प्ले होगी। इसमें ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर हो सकता है। Redmi K80 स्मार्टफोन K80 Pro के साथ लॉन्च होगा, जिसमें समान चिपसेट और डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। हालांकि, चार्जिंग और बैटरी कैपेसिटी में अंतर हो सकता है। ऐसी संभावना है कि Redmi K80 और K80 Pro को चीनी बाजार के अलावा Poco F7 और F7 Pro के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  2. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  3. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  4. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  5. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  6. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  7. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  8. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  10. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.