Redmi K80 Pro vs Redmi K70 Pro: दोनों में से कौन है बेस्ट, जानें अंतर

Xiaomi ने हाल ही में Redmi K80 Pro लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Redmi K70 Pro से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 नवंबर 2024 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K70 Pro में 6.67 इंच की 2K TCL C8 OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi K80 Pro में 6.67 इंच की TCL M9 OLED 2K फ्लैट डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi K70 Pro में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है।

Redmi K70 Pro में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने हाल ही में Redmi K80 Pro लॉन्च किया है। K सीरीज के इस स्मार्टफोन की तुलना बीते साल आए Redmi K70 Pro से हो रही है। Redmi K70 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 प्रोसेसर और Redmi K80 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Redmi K80 Pro और Redmi K70 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi K80 Pro, Redmi K70 Pro Price


Redmi K80 Pro के 12GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 43,000 रुपये) और 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,799 युआन (लगभग 55,900 रुपये) है। वहीं Redmi K70 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3299 युआन (लगभग 39,300 रुपये) और 24GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,399 युआन (लगभग 52,400 रुपये) है। 

कलर ऑप्शन
Redmi K80 Pro कलर ऑप्शन के मामले में स्नो रॉक व्हाइट, माउंटेन ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। Redmi K70 Pro कलर ऑप्शन के मामले में ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर, बैम्बू मून ब्लू और लाइट पर्पल में उपलब्ध है। 
 
डिस्प्ले
Redmi K70 Pro में 6.67 इंच की 2K TCL C8 OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3200 x 1440 पिक्सल, ब्राइटनेस 4,000 निट्स और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Redmi K80 Pro में 6.67 इंच की TCL M9 OLED 2K फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3200×1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। 
Advertisement

प्रोसेसर
Redmi K70 Pro में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi K80 Pro में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। 
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi K70 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। वहीं Redmi K80 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड HyperOS 2 पर रन करता है।
Advertisement

रैम और स्टोरेज
Redmi K70 Pro स्मार्टफोन में 24GB तक RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं Redmi K80 Pro में 16GB तक रैम और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
Redmi K70 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi K80 Pro के रियर में OIS सपोर्ट सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में फोन 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

बैटरी बैकअप
Redmi K70 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi K80 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

फिंगरप्रिंट सेंसर
Redmi K70 Pro में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं Redmi K80 Pro में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  2. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  4. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  8. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  9. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  10. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.