Redmi K80, K80 Pro 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ जल्द होंगे लॉन्च! मिला सर्टिफिकेशन

Redmi के तीन मॉडल्स की 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग को शेयर किया गया है, जिनमें से एक को Redmi K80 और दो को Redmi K80 Pro से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2024 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Redmi के तीन मॉडल्स को 3C सर्टिफिकेशन मिला है
  • इनमें से एक Redmi K80 और दो मॉडल्स K80 Pro से जुड़े हैं
  • सीरीज को ग्लोबली Poco F7 सीरीज के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

Redmi K70 लाइनअप (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकती है Redmi K80 सीरीज

Photo Credit: Redmi

Xiaomi के स्वामित्व वाले दो ब्रांड्स, Redmi और Poco अब अपने अगले प्रीमियम स्मार्टफोन मॉडल्स पर काम कर रहे हैं। Redmi K80 सीरीज को कथित तौर पर 3C सर्टिफिकेशन मिला है, जिसमें Redmi K80 और K80 Pro मॉडल्स के साथ एक अन्य रेडमी मॉडल के शामिल होने की खबर है। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि इन मॉडल्स को Poco F7 सीरीज के लिए रीबैज किया जाएगा, जिनमें Poco F7 और F7 Pro शामिल होंगे। Redmi K80 मॉडल्स की लेटेस्ट 3C लिस्टिंग ने 120W फास्ट चार्जिंग के संकेत दिए हैं।

Redmi के तीन मॉडल्स की 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग को शेयर किया गया है, जिनमें से एक को Redmi K80 और दो को Redmi K80 Pro से जोड़ा जा रहा है। लिस्टिंग इनकी चार्जिंग क्षमता की जानकारी भी दिखाती है। पहला मॉडल 24122RKC7C है, जो चीन के लिए Redmi K80 से जुड़ा है। वहीं, दूसरा मॉडल 24127RK2CC है, जिसे Redmi K80 Pro के नाम से सर्टिफिकेशन मिला है। एक तीसरा मॉडल भी है, जो 24117RK2CC है और इसे भी K80 Pro कहा गया है। हालांकि, इसकी चार्जिंग क्षमता भी अलग है।

24122RKC7C मॉडल को डेटाबेस में 120W फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ देखा गया है। इससे पहले IMEI डेटाबेस में यह मॉडल नंबर Redmi K80 के नाम से लिस्टेड था। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होने की उम्मीद है। IMEI डेटाबेस में एक 24122RKC7G मॉडल नंबर भी था, जिसके Poco F7 Ultra के रूप में लॉन्च होने की खबर है।

3C में अगला मॉडल नंबर 24127RK2CC था, जो समान 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। IMEI डेटाबेस में यह फोन पहले से ही Redmi K80 Pro के नाम से लिस्ट हो चुका है। इसके Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि Redmi K70 Pro के समान ही इस मॉडल को चीन से बाहर रीब्रांड नहीं किया जाएगा।
Advertisement

तीसरा मॉडल 24117RK2CC था, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग के साथ देखा गया है। इसे K80 Pro से ही जोड़ा जा रहा है, लेकिन चीन के लिए इसके नाम की अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, एक 24117RK2CG मॉडल नंबर को IMEI डेटाबेस में देखा जा चुका है और माना जा रहा है कि यह ग्लोबल मार्केट के लिए Poco F7 Pro हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  5. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  8. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  9. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  10. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.