Redmi K80 Pro में मिलेगा 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, जानें कब होगा लॉन्च?

अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा, जिसमें Redmi K70 Pro के समान 50-मेगापिक्सल OmniVision Light Fusion 800 मेन सेंसर मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 नवंबर 2024 20:18 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K80 Pro में 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेंसर मिलेगा
  • इसमें 32MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस मिल सकता है
  • फोन के नवंबर के अंत तक चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है

लीक हुई एक Redmi K80 Pro इमेज में Xiaomi Civi (ऊपर तस्वीर में) के समान कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है

Photo Credit: Redmi

Redmi K80 सीरीज के नवंबर के अंत तक चीन में लॉन्च होने की संभावना है। हालिया दिनों में सीरीज के कुछ मॉडल्स की डिटेल्स लीक्स के जरिए सामने आई हैं। सीरीज में Redmi K80 के साथ एक Pro मॉडल होने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर एक टिप्सटर ने दावा किया है कि Redmi K80 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा, जिसमें मेन सेंसर के साथ एक अल्ट्रा-वाइड और एक टेलीफोटो लेंस होगा। लीक में सेंसर की डिटेल्स को भी शेयर किया गया है। बीते रविवार, कथित तौर पर Redmi K80 सीरीज के डिजाइन को लाइव इमेज के जरिए दुनिया के सामने पेश किया गया था, जो Redmi K70 सीरीज की तुलना में बिल्कुल अलग कैमरा मॉड्यूल दिखाती है।

वीबो पर स्मार्ट पिकाचु (चीनी भाषा से अनुवादित) नाम के एक अकाउंट ने कथित Redmi K80 Pro मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। टिप्सटर ने बताया है कि अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा, जिसमें Redmi K70 Pro के समान 50-मेगापिक्सल OmniVision Light Fusion 800 मेन सेंसर होगा। इसके अलावा, सेटअप में एक 32-मेगापिक्सल Samsung S5KKD1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2.6x जूम सपोर्ट के साथ एक 50-मेगापिक्सल Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। वहीं, दावा किया गया है कि सेल्फी के लिए फोन में अपग्रेड किया गया 20-मेगापिक्सल OV20B फ्रंट-फेसिंग शूटर मिलेगा।
Advertisement

हालिया लीक से पता चला था कि Redmi K80 सीरीज में Xiaomi Civi की तरह एक गोल कैमरा मॉड्यूल होगा। समान टिप्सटर ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर को शेयर किया था, जिसमें एक स्मार्टफोन को प्रोटेक्टिव केस के साथ दिखाया गया था। कहा गया था कि यह Redmi K80 Pro है। फोटो में इसका कैमरा मॉड्यूल Xiaomi Civi स्मार्टफोन के समान गोल दिखाई दे रहा था।

Redmi K80 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होने की उम्मीद है, जबकि ऐसा कहा जा रहा है कि स्टैंडर्ड K80 को Snapdragon 8 Gen 3 चिप के साथ लॉन्च किया जाएगा। दोनों डिवाइस के 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि इनमें 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। वहीं, दोनों डिवाइस में लगभग 6,000mAh क्षमता की बैटरी होने की संभावना है।
Advertisement

अन्य लीक्स की मानें, तो Redmi K80 और K80 Pro में फ्लैट OLED पैनल होगा। वेनिला मॉडल 1.5K रिजॉल्यूशन पैनल और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है, जबकि Pro मॉडल में 2K रिजॉल्यूशन और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.