Redmi K80 सीरीज में होगा 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, सबसे तेज प्रोसेसर

Redmi K80 Series : शाओमी का सबब्रैंड रेडमी नवंबर में Redmi K80 और K80 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च कर सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 सितंबर 2024 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K80 सीरीज में मिल सकते हैं ट्रिपल रियर कैमरा
  • स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्‍मीद
  • 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है

Redmi K80 Pro में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट अभी लॉन्‍च नहीं हुआ है।

Photo Credit: cnmo

Redmi K80, K80 Pro Camera : शाओमी का सबब्रैंड रेडमी (Redmi) नवंबर में Redmi K80 और K80 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च कर सकता है। माना जा रहा है कि ये तगड़े फीचर्स के साथ आएंगे और चीन से बाहर मार्केट्स में पोको स्‍मार्टफोन के रूप में लॉन्‍च हो सकते हैं। एक लीक रिपोर्ट में Redmi K80 के कैमरा स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में बताया गया है। दावा है कि दोनों रेडमी स्‍मार्टफोन में 3 रियर कैमरा होंगे। मेन सेंसर 50 एमपी का होगा। 

लीक रिपोर्ट में दावा है कि इस सीरीज के स्‍टैंडर्ड वर्जन में टेलिफोटो कैमरा दिया जाएगा। प्रो वर्जन में 50 एमपी का टेलिफोटो कैमरा 3एक्‍स जूम के साथ मिलने की उम्‍मीद है। दोनों फोन्‍स में IP69 रेटिंग मिलेगी, जो दर्शाती है कि ये फोन धूल और पानी से खुद का बचाव कर सकते हैं। 

पहले आई रिपोर्टों में कहा गया था कि Redmi K80 सीरीज में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। अब कहा जा रहा है कि K80 Pro में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर होगा। यह चिपसेट अभी लॉन्‍च नहीं हुआ है। अक्‍टूबर में प्रोसेसर लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। उसके बाद इसे नए रेडमी मॉडल में लाया जा सकता है। 

वहीं, टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने दावा किया है कि क्‍वॉलकॉम का नया फ्लैगशिप प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 महंगा होगा पिछले साल आए चिपसेट से। ऐसा होता है तो इस चिपसेट के साथ लॉन्‍च होने वाले ज्‍यादातर स्‍मार्टफोन्‍स थोड़ा अधिक कीमत वाले हाे सकते हैं। 
Advertisement

पिछली रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो Redmi K80 सीरीज में 6.67 इंच का 2K डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। Redmi K80 Pro को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है। 
Advertisement

Redmi K80 सीरीज से जुड़ी ज्‍यादातर जानकारियां अभी ऑफ‍िशियल नहीं हैं। मुमकिन है कि आने वाले दिनों में कंपनी कुछ फीचर्स का खुलासा करेगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.