Redmi K80 और K80 Pro इसी साल होंगे लॉन्‍च, पर नहीं आएगा Redmi K80E! जानें वजह

Redmi K80 K80 Pro : टिप्‍सटर Smart Pikachu ने कहा है कि Redmi K80 सीरीज को नवंबर में लॉन्‍च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 मई 2024 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K80 सीरीज हो सकती है नवंबर तक लॉन्‍च
  • इसमें भी हो सकता है क्‍वॉलकॉम का सबसे ताकतवर प्रोसेसर
  • अक्‍टूबर में लॉन्‍च हो सकता है नया स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर

अनुमान है कि Redmi K80 Pro में यह प्रोसेसर होगा, जबकि Redmi K80 में Snapdragon 8 Gen 3 एसओसी दिया जाएगा।

जब से यह खबर सामने आई है कि क्‍वॉलकॉम का सबसे तगड़ा प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 4 इस साल अक्‍टूबर में पेश हो सकता है, हर कोई जानना चाहता है कि इस चिपसेट के साथ सबसे पहली डिवाइस कौन सी होगी। बीते दिनों सुनने में आया कि Xiaomi 15 सीरीज को इस प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। शाओमी के बाद वीवो और वनप्‍लस डिवाइसेज में भी नया स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर आ सकता है। अब कहा जा रहा है कि रेडमी (Redmi) भी ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4' प्रोसेसर वाला फोन लाएगी, जिसके दाम कुछ कम हो सकते हैं।  

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर टिप्‍सटर Smart Pikachu ने कहा है कि Redmi K80 सीरीज को नवंबर में लॉन्‍च किया जा सकता है। ऐसी उम्‍मीद है कि K80 सीरीज को स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC के साथ पैक किया जाएगा। अनुमान है कि Redmi K80 Pro में यह प्रोसेसर होगा, जबकि Redmi K80 में Snapdragon 8 Gen 3 एसओसी दिया जाएगा।

टिप्‍सटर का यह भी कहना है कि दोनों फोन्‍स यानी Redmi K80 और K80 Pro में 2K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले मिलेगा। Smart Pikachu का अनुमान है कि इस साल Redmi K70E के सक्‍सेसर Redmi K80E को पेश नहीं किया जाएगा, क्‍योंकि शाओमी Redmi K सीरीज को प्रीमियम डिवाइसेज पर फोकस करना चाहती है। 

बात करें Redmi K70 सीरीज की, तो उसमें तीन मॉडल शामिल हैं। ये हैं- Redmi K70e, Redmi K70 और Redmi K70 Pro। Redmi K70 और K70 Pro में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है। इसमें TCL C8 OLED पैनल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

दोनों फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का जिसमें OIS सपोर्ट भी है। सेकेंडरी कैमरा में अंतर आ जाता है। Redmi K70 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं Redmi K70 Pro में 50MP टेलीफोटो लैंस है और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। दोनों ही फोन सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आते हैं।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.