64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ Redmi K70e लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Redmi K70E के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1999 Yuan (लगभग 23,505) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K70E में 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi K70E में 64-मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Redmi K70E में Dimensity 8300-Ultra चिपसेट दिया गया है।

Redmi K70e में 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने चीन में एक इवेंट में Redmi K70 और K70 Pro के साथ Redmi K70E भी लॉन्च किया है। रेडमी के इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। Redmi K70E में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Redmi K70E के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi K70E की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Redmi K70E के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1999 Yuan (लगभग 23,505) है। वहीं 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2199 Yuan (लगभग 25,839 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 2599 Yuan (लगभग 30,507 रुपये) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। Redmi K70E को Ink Feather, Clear Snow और Shadow Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।


Redmi K70e के स्पेसिफिकेशंस


Redmi K70E में 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712×1220 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 1800 nits पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। Redmi K70E में Dimensity 8300-Ultra चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi K70E में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 64-मेगापिक्सल का OV64B का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। K70E में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo Power 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: कौन बेहतर? यहां जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  2. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  3. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  5. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  8. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  10. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.