• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi K70 Ultra में होगा ‘चकाचक’ चमकने वाला‍ डिस्‍प्‍ले! कंपनी ने शेयर की डिटेल

Redmi K70 Ultra में होगा ‘चकाचक’ चमकने वाला‍ डिस्‍प्‍ले! कंपनी ने शेयर की डिटेल

Redmi K70 Ultra : वुहान में आयोजित हुए इवेंट में C8+ ल्यूमिनस डिस्प्ले पैनल को दिखाया गया। इसे Xiaomi और TCL Huaxing ने मिलकर तैयार किया है।

Redmi K70 Ultra में होगा ‘चकाचक’ चमकने वाला‍ डिस्‍प्‍ले! कंपनी ने शेयर की डिटेल

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

ख़ास बातें
  • Redmi K70 Ultra की डिस्‍प्‍ले डिटेल्‍स आईं सामने
  • रेडमी के जनरल मैनेजर वांग टेंग थॉमस ने दी जानकारी
  • C8+ ल्यूमिनस डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है
विज्ञापन
शाओमी का ब्रैंड ‘Redmi' इस महीने अपने होम मार्केट चीन में एक नया फ्लैगशिप फोन Redmi K70 Ultra लॉन्‍च कर सकता है। रेडमी के जनरल मैनेजर वांग टेंग थॉमस ने नए संभावित रेडमी फोन की डिस्‍प्‍ले खूबियों का खुलासा एक वीबो पोस्‍ट में किया है। उन्‍होंने बताया कि बीते दिनों एक डिस्‍प्‍ले पैनल लॉन्‍च इवेंट में वह पहुंचे थे। वुहान में आयोजित हुए इवेंट में C8+ ल्यूमिनस डिस्प्ले पैनल को दिखाया गया। इसे Xiaomi और TCL Huaxing ने मिलकर तैयार किया है। नए डिस्‍प्‍ले में पिक्‍सल को बेहतर बनाने पर काम किया गया है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi K70 Ultra में यही डिस्‍प्‍ले ऑफर किया जाएगा जोकि 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करता है। दावा है कि यह एक फ्लैट स्क्रीन होगी, जिसे 144 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट देगी। फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है कि Redmi K70 Ultra 16GB रैम के साथ आ सकता है, जिसमें से 14.84GB यूजेबल रैम होगी। यह अनुमान लगाया गया है कि इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा, जिसमें चार कोर 2.0 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए जाएंगे, तीन कोर 2.85 गीगाहर्ट्ज पर कैप किए जाएंगे और एक कोर में 3.4 गीगाहर्ट्ज की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड होगी।

चिपसेट में ARMv8 64-बिट आर्किटेक्चर और रोथको मदरबोर्ड होने का दावा किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi K70 Ultra मॉडल नंबर 2407FRK8EC के साथ आ सकता है। अपने गीकबेंच टेस्ट में स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2218 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 7457 अंक हासिल किए हैं।

Redmi के जनरल मैनेजर वांग टेंग थॉमस ने हाल ही में वीबो पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की थी कि अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस होगा, जिसका मतलब है कि यह मैक्सिमम 1.5 मीटर की गहराई तक फ्रेश पानी में 30 मिनट तक डूबा रह सकता है।

 

Redmi K70 अल्ट्रा स्पेसिफिकेशन (अपेक्षित)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) के अनुसार, Redmi K70 Ultra को MediaTek Dimensity 9300+ SoC मिलेगा। कहा गया है कि हैंडसेट में 1.5K रिजॉल्यूशन और HDR क्षमताओं के साथ 8T LTPO डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन 2,600 nits तक की पीक ब्राइटनेस और 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony LYTIA 800 प्राइमरी कैमरा और 108-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। अनुमान है कि इसमें 5,500mAh की बैटरी होगी और यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  2. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  4. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  6. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  7. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  9. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  10. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »