Redmi K70 Ultra में होगा तगड़ा प्रोसेसर! मिलेगी 24GB रैम और 120W चार्जिंग

Redmi K70 Ultra : दावा है कि नए Redmi K70 Ultra फोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर की ताकत होगी।

Redmi K70 Ultra में होगा तगड़ा प्रोसेसर! मिलेगी 24GB रैम और 120W चार्जिंग

चीन से बाहर इस डिवाइस की उपलब्‍धता पर अभी कोई कन्‍फर्मेशन नहीं है।

ख़ास बातें
  • Redmi K70 Ultra स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • फोन को चीन में पेश किया जाएगा
  • डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर होगा इस फोन में!
विज्ञापन
शाओमी का सब ब्रैंड रेडमी (Redmi) अपने होम मार्केट चीन में एक के बाद एक डिवाइसेज लॉन्‍च कर रहा है। हाल में आए Redmi Turbo 3 में उसने क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट स्‍नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर लगाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार रेडमी बहुत जल्‍द एक और फोन चीन में ला सकता है। इस दफा परफॉर्मेंस पर फोकस किया जाएगा। डिवाइस का नाम Redmi K70 Ultra हो सकता है, जिसे मीडियाटेक के एक फ्लैगशिप प्रोसेसर से पैक किया जाएगा। 

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक टिप्‍सटर ने अपकमिंग रेडमी फोन की कुछ डिटेल शेयर की हैं। दावा है कि नए Redmi K70 Ultra फोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर की ताकत होगी। यह यह डाइमेंसिटी 9300 का अपग्रेडेड वर्जन है। डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर को वीवो के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन्‍स में भी लगाया जा सकता है। 

यह भी अनुमान है कि Redmi K70 Ultra में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा सेंसर होगा, जिसके साथ एक अल्‍ट्रा वाइड लेंस और मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। फोन में 1.5K रेजॉलूशन वाला ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। फोन में 24 जीबी तक रैम और 1 टीबी स्‍टोरेज हो  सकता है। यह 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है, जो 5500 एमएएच की बैटरी को झट से फुल करेगा। 

चीन से बाहर इस डिवाइस की उपलब्‍धता पर अभी कोई कन्‍फर्मेशन नहीं है। हो सकता है कि शाओमी किसी और नाम से इस फोन को ग्‍लोबल मार्केट में लेकर आए। Redmi K70 Ultra को IP68-रेटेड डस्टप्रूफ और वाटर-रेसिस्टेंट चेसिस के साथ पेश किया जा सकता है। बेहतर ड्यूराबिलिटी के लिए इसमें एल्यूमीनियम फ्रेम होने की भी उम्मीद है।

बीते दिनों डिजिटल चैट स्‍टेशन ने बताया था कि Redmi K70 Ultra में 5,500mAh की बैटरी है जो 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह 24GB तक एलपीडीडीआर5टी RAM और 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज के साथ आएगा। यानी यह रेडमी ब्रैंड के सबसे पावरफुल फोन्‍स में से एक होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »