Redmi K70 Pro दिसंबर में 2K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3, एंड्रॉयड 14 के साथ होगा लॉन्च!

Redmi K70 Pro फोन लॉन्च से पहले बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर नजर आया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 17:02 IST
ख़ास बातें
  • फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसके साथ Adreno 750 GPU है।
  • फोन एंड्रॉयड 14 OS और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।
  • सीरीज को साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi K70 सीरीज इससे पहले आई सीरीज Redmi K60 (फोटो में) की सक्सेसर होगी।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi K70 सीरीज को कंपनी जल्द ही लॉन्च करने वाली है। सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में लीक्स सामने आने लगे हैं जिसमें लेटेस्ट अपडेट Redmi K70 Pro के बारे में है। Redmi K70 Pro को कथित तौर पर बेंचमार्क डेटाबेस में देखा गया है। फोन Geekbench पर नजर आया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में काफी कुछ पता चलता है। अपडेट कहता है कि फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon Gen 3 SoC के साथ आने वाला है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

Redmi K70 Pro फोन लॉन्च से पहले बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर नजर आया है। फोन में Snapdragon Gen 3 प्रोसेसर आने की बात कही गई है। MSP की रिपोर्ट की मानें तो Redmi का एक स्मार्टफोन manet कोडनेम के साथ गीकबेंच 5 पर स्पॉट किया गया है। पब्लिकेशन का कहना है कि यह Redmi K70 Pro है जिसका मॉडल नम्बर 23117RK66C है। K सीरीज मॉडल नम्बर के साथ डिवाइस ने सिंगल कोर टेस्ट में 1100 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसने 5150 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 
Advertisement

लिस्टिंग में पता चलता है कि फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसके साथ Adreno 750 GPU है। इसकी कोर कंफिग्रेशन 1 + 2 + 5 की बताई गई है। जिसमें से मेन कोर 3.19GHz पर क्लॉक है। यानि कि इस फ्रिक्वेंसी के साथ यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है जिसे कंपनी अगले महीने लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा फोन एंड्रॉयड 14 OS और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले बताया जा रहा है। 

बता दें कि इससे पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी इस फोन के बारे में काफी कुछ बताया था। टिप्स्टर के अनुसार फोन साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है। बेस मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC देखने को मिल सकता है, ऐसा कहा गया था। लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कहा था कि यह सीरीज दिसंबर में लॉन्च हो सकती है क्योंकि इससे पहले आई सीरीज Redmi K60 को भी कंपनी ने इसी अवधि के दौरान लॉन्च किया था। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.