Snapdragon से लैस Redmi K60, Redmi K60 Pro जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या है खास

उपलब्धता की बात की जाए तो Redmi K60 Pro के ग्लोबल मार्केट में Poco F5 के तौर पर जारी होने की उम्मीद है। यह 2के डिस्प्ले वाला पहला Poco ब्रांडेड स्मार्टफोन होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2022 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K60 सीरीज के बारे में लंबे समय से खबरें आ रही हैं।
  • Redmi ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च टाइमलाइन को लेकर एक टीजर जारी किया है।
  • Redmi K60 लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस हो सकता है।

Photo Credit: Redmi K60 Series

Redmi K60 सीरीज के बारे में लंबे समय से खबरें आ रही हैं। आज Redmi ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च टाइमलाइन को लेकर एक टीजर जारी किया है। हालांकि इन स्मार्टफोन्स के बारे में डिटेल्स पहले से ही लीक हो चुकी हैं। यहां हम आपको इन स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। ऑफिशियल Redmi Weibo अकाउंट के अनुसार, Redmi K60 सीरीज 'अल्ट्रा-हाई परफॉर्मेंस' पर फोकस करेगी। यह स्मार्टफोन लाइनअप 'परफॉर्मेंस सीरीज' के तौर डब की गई है।

जहां तक ​​​​लॉन्च की बात है तो Redmi K60 सीरीज को 2023 में नए साल की शुरुआत में लाया जा सकता है। इसलिए यह जनवरी के पहले हफ्ते में ऑफिशियली आ सकता है। यह भी साफ नहीं है कि ये स्मार्टफोन सीरीज दिसंबर के आखिर तक भी आ सकती है या नहीं।

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi K60 लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस हो सकता है। जबकि Redmi K60 Pro में पुराना Snapdragon 8 Plus Gen 1 SoC होगा और Redmi K60e Dimensity 8200 चिप से लैस होगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो MIUI कोडबेस के मुताबिक, K60 और K60 Pro Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है, जबकि K60e Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 के साथ आएगा। बैटरी की बात की जाए तो यह 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा लेकिन अन्य दो मॉडल 67W चार्जिंग तक सीमित रहेंगे।
Advertisement
 

Redmi K60 Pro की उपलब्धता


उपलब्धता की बात की जाए तो Redmi K60 Pro के ग्लोबल मार्केट में Poco F5 के तौर पर जारी होने की उम्मीद है। यह 2के डिस्प्ले वाला पहला Poco ब्रांडेड स्मार्टफोन होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  3. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  4. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  8. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  9. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  10. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.