Redmi K40 Pro में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का दावा, और भी जानकारी लीक

एक जाने माने चीनी टिप्सटर ने खुलासा किया है कि Redmi K40 Pro में हाई-रिफ्रेश रेट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2020 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K40 Pro में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है
  • Redmi K30 Pro की तुलना में हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पैनल से होगा लैस
  • हाल ही में Redmi K40 भी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था

Redmi K30 Pro में 33W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है

पिछले महीने Redmi K40 को लेकर एक खबर सामने आई थी और अब एक नया लीक सीरीज़ के प्रो मॉडल यानी कथित Redmi K40 Pro को लेकर आया है। लेटेस्ट लीक से पता चलता है कि रेडमी के40 प्रो का डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट पैनल से लैस होगा और साथ ही इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। हालांकि इसके अलावा लीक से कोई अन्य जानकारी नहीं मिलती है, लेकिन अब Redmi K40 सीरीज़ का सुर्खियों में आना इसके जल्द आगमन की  ओर इशारा प्रतीत होता है। पिछले महीने Redmi K40 को मॉडल नंबर M2011K2C के साथ नेटवर्क एक्सेस सर्टिफिकेशन मिला था और अब प्रो भी सामने आ गया है।

एक जाने माने चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने खुलासा किया है कि Redmi K40 Pro में हाई-रिफ्रेश रेट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। हालांकि इसकी सटीक जानकारी साझा नहीं की गई है। बताते चलें कि कुछ समय पहले लॉन्च हुए Redmi K30S Extreme Commemorative Edition में Xiaomi ने 144Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया था। हालांकि यह रेडमी के30 प्रो से काफी अलग भी था और इसे कई बाज़ारों में Poco F2 Pro के नाम से लॉन्च किया गया। Redmi K30 Pro में स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट शामिल था। ऐसे में यदि यह लीक सही होता है, तो हम यह मान सकते हैं कि शाओमी आगामी सीरीज़ पर बड़े अपग्रेड करने की तैयारी में है।
 

टिप्सटर ने आगे यह भी बताया है कि रेडमी के40 प्रो में फास्ट चार्जिंग क्षमता होगी, लेकिन एक बार फिर, कितनी क्षमता होगी, इसके बारे में नहीं बताया। रेडमी के30 प्रो में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता शामिल है। ऐसे में देखना होगा कि रेडमी के40 प्रो समान फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस होगा या इससे ज्यादा। शाओमी अभी तक सबसे ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट Mi 10 Ultra में देता है, जो 120 वॉट है। कंपनी ने Mi 10 Pro को 50 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ लॉन्च किया था। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी 120 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को फिलहाल अपने प्रीमियम और फ्लैगशिप मॉडल्स के लिए रखेगी। संभावना है कि आगामी Redmi K40 Pro मौजूदा Mi 10 Pro के समान चार्जिंग आउटपुट के साथ आए। हालांकि कंपनी की ओर से इस नई सीरीज़ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है और ये हमारे अनुमान मात्र हैं।

हाल ही में मॉडल नंबर M2011K2C वाला एक Xiaomi फोन नेटवर्क एक्सेस सर्टिफिकेशन में देखा गया था, जिससे पता चलता है कि फोन में 5G सपोर्ट होगा। अनुमान लगाया गया है कि यह Redmi K40 स्मार्टफोन है। आप इसके बारे में यहां पढ़ सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K40 Pro
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Toyota ने पेश की Highlander EV, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत के Medical Dialogues ने जीता Google का JournalismAI इनोवेशन चैलेंज
  3. Telegram हो रहा इस देश में बैन, जानें क्या है वजह
  4. 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सबसे सस्ता Airtel प्लान!
  5. Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G vs Vivo Y29 5G: जानें 15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट
  6. भारत में स्कैमर्स की भरमार, 2025 में आए 4000 करोड़ से ज्यादा स्पैम कॉल, जानें कैसे करें बचाव
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के Medical Dialogues ने जीता Google का JournalismAI इनोवेशन चैलेंज
  2. फोटो और वीडियो में अपने चेहरे से बदल पाएंगे किसी दूसरे का चेहरा, Instagram लेकर आ रहा नया फीचर!
  3. Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G vs Vivo Y29 5G: जानें 15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Xiaomi 18 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट
  5. Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, कीमत Rs 7,500 से भी कम!
  6. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5260mAh बैटरी के साथ Honor X6d लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Xiaomi 18 के फीचर्स का खुलासा, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा, बड़ी डिस्प्ले से होगा लैस
  8. Telegram हो रहा इस देश में बैन, जानें क्या है वजह
  9. NCERT Physics Course Free: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका! यहां से फ्री में घर बैठे सीखें फिजिक्स
  10. India AI Impact Summit 2026: AI में दिखेगी भारत की ताकत, दुनिया के टेक दिग्गज होंगे शामिल, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.