नए रंग में लॉन्च हुआ Redmi K40 Gaming Edition फोन, Redmi K50 के स्पेसिफिकेशन्स भी लीक

Redmi K40 Gaming Edition Inverse Scale कलर ऑप्शन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नए फिनिश में साइड में सिल्वर ट्रिगर बटन के साथ ब्लैक पैटर्न है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 जुलाई 2021 15:47 IST
ख़ास बातें
  • इनवर्स स्केल मॉडल के स्पेसिफिकेशन ओरिजनल मॉडल के समान ही हैं।
  • फोन में 6.67-इंच का AMOLED पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है।
  • यह फोन MediaTek Dimensity 1200 SoC से लैस है।

Redmi K40 गेमिंग एडिशन इनवर्स स्केल ऑप्शन की सेल 29 जुलाई से शुरू होगी।

Redmi K40 Gaming Edition Inverse Scale कलर ऑप्शन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नए फिनिश में साइड में सिल्वर ट्रिगर बटन के साथ ब्लैक पैटर्न है। कंपनी ने फोन की कीमत और सेल के विवरण की घोषणा की है। स्पेसिफिकेशन Redmi K40 Gaming Edition के समान हैं जिसे अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस फोन को भारतीय बाजार में Poco F3 GT के नाम से लॉन्च किया गया था। Redmi K50 सीरीज की जानकारी भी ऑनलाइन लीक्स में समाने आई है। इसके अनुसार इस सीरीज के फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 895 SoC से लैस हो सकते हैं। 

Xiaomi ने Weibo पर Redmi K40 Gaming Edition Inverse Scale कलर ऑप्शन की घोषणा की। इसमें यूनीक काले पैटर्न वाला बैक, सिल्वर हिंट के साथ पॉप-अप शोल्डर बटन और कैमरा मॉड्यूल के किनारों पर लाल LED चमक है। इनवर्स स्केल मॉडल को 12GB + 256GB स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,900 रुपये) है। यह 29 जुलाई से चीन में ऑनलाइन साइटों के माध्यम से सेल पर जाएगा।

Redmi K40 गेमिंग एडिशन इनवर्स स्केल मॉडल के स्पेसिफिकेशन ओरिजनल मॉडल के समान ही हैं। फोन में 6.67-इंच का AMOLED पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है और यह MediaTek Dimensity 1200 SoC से लैस है। यह 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,065mAh की बैटरी के साथ आता है। आगे की तरफ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Redmi K50 सीरीज की बात करें तो चीनी टिपस्टर Panda is bald (अनुवादित) ने Weibo पर पोस्ट किया गया है कि इस रेंज में एक होल-पंच डिस्प्ले होगा जो सेंटर में होगा। यह Qualcomm Snapdragon 895 SoC प्रोसेसर के साथ होगा और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा टिप्स्टर Digital Chat Station ने शेयर किया कि लाइनअप में सैमसंग का E5 'ल्यूमिनसेंट मैटीरियल' डिस्प्ले हो सकता है। डिस्प्ले के 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है। Redmi K50 रेंज से पर्दा कब उठाया जाएगा इस पर कोई स्पष्टता नहीं है, लेकिन इसमें Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro + जैसे मॉडल शामिल होने की संभावना है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.