Redmi K30i 48 मेगापिक्सल कैमरे और 5जी सपोर्ट के साथ हो सकता है अप्रैल में लॉन्च

Redmi K30i की कीमत CNY 1,799 (करीब 19,500 रुपये) से शुरू होने का दावा है। दूसरी तरफ, Redmi K30 5G का दाम CNY 1,999 (करीब 21,600 रुपये) से शुरू होता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2020 17:17 IST
ख़ास बातें
  • किफायती 5जी स्मार्टफोन होगा रेडमी के30आई
  • रेडमी के30आई के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन रेडमी के30 वाले होंगे
  • Xiaomi जून महीने के अंत तक लाएगी एक और किफायती 5जी स्मार्टफोन
ऐसा लगता है कि मार्केट में जल्द ही Redmi K30 का एक सस्ता वेरिएंट आएगा। इसका नाम होगा Redmi K30i। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi का सब-ब्रांड रेडमी चीनी मार्केट में रेडमी के30 के किफायती वर्ज़न रेडमी के30आई को लाने की तैयारी में है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह फोन इस महीने के आखिर तक आएगा। इसकी मार्केटिंग किफायती 5जी स्मार्टफोन के तौर पर होगी। गौर करने वाली बात है कि रेडमी के30 और रेडमी के30आई के बीच मुख्य अंतर कैमरा रिजॉल्यूशन का है।

ITHome की रिपोर्ट में कंपनी के आंतरिक कागज़ातों के हवाले से बताया गया है कि Redmi K30i में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। याद रहे कि Redmi K30 को मार्केट में 64 मेगापिक्सल Sony IMX686 सेंसर के साथ उतारा गया था। हालांकि, यह साफ नहीं है कि रेडमी के30आई में इस्तेमाल होने वाले 48 मेगापिक्सल के कैमरे में सोनी सेंसर होगा या Samsung के ISOCELL Bright GM सीरीज़ का सेंसर होगा। हमारा सामना कई वीबो पोस्ट से हुआ है जिनमें रेडमी के30आई को इस महीने के आखिर तक किफायती 5जी स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में उतारा जाएगा।
 

Redmi K30i price (expected)

दावा है कि रेडमी के30आई के बाकी स्पेसिफिकेशन कथित तौर पर रेडमी के30 पर वाले ही होंगे। इसके अलावा Redmi K30i की कीमत CNY 1,799 (करीब 19,500 रुपये) से शुरू होने का दावा है। दूसरी तरफ, Redmi K30 5G का दाम CNY 1,999 (करीब 21,600 रुपये) से शुरू होता है। इसके अतिरिक्त Xiaomi जून महीने के अंत तक किफायती 5जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। इसका दाम CNY 1,599 (करीब 17,400 रुपये) से शुरू होगा और यह Redmi Note 9 सीरीज़ का हिस्सा होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Xiaomi, Redmi K30i, 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.