Redmi K30 की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन लीक

Redmi K30 5जी स्मार्टफोन को अगले महीने चीन में 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Redmi K30 Specifications लीक हो गए हैं, जानें।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 28 नवंबर 2019 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 4G वेरिएंट का रिफ्रेश रेट हो सकता है 120 हर्ट्ज़
  • आगामी Redmi फोन में हो सकता है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर
  • Qualcomm Snapdragon 730G SoC से लैस हो सकता है रेडमी के30

Redmi K30 Specifications: रेडमी के30 की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: @Xiaomishka

Redmi K30 Live Image: रेडमी के30 5जी स्मार्टफोन को अगले महीने चीन में 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले आगामी Redmi फोन से संबंधित लीक सामने आ रहे हैं। अब Redmi K30 की कथित वास्तविक तस्वीर और रेडमी के30 4जी वेरिएंट के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। कहा जा रहा है कि Redmi K30 4G में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, फुल-एचडी डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले हो सकता है। आगामी रेडमी फोन के पिछले हिस्से में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

सबसे पहले बात करते हैं रेडमी के30 की लीक हुई वास्तविक तस्वीर के बारे में। टिप्स्टर @Xiaomishka ने Redmi K30 की इस तस्वीर को लीक किया है। तस्वीर में फोन का फ्रंट पैनल होल-पंच डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है। लीक हुई तस्वीर को देखने से यह भी पता चलता है कि रेडमी के30 डिस्प्ले के किनारों में पतले बॉर्डर हैं।
 

Redmi K30 Specifications (लीक)

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टिप्स्टर ने स्पेसिफिकेशन शीट को साझा किया है, ऐसा दावा किया गया है कि यह Redmi K30 4G वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन हैं। रेडमी के30 में 6.66 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। फोन के डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Redmi K30 में एनएफसी, आई ब्लास्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिया जा सकता है। आगामी Xiaomi फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
Advertisement

कहा जा रहा है कि Redmi K30 4G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। रेडमी फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,000 रुपये) हो सकती है लेकिन उम्मीद है कि  Xiaomi अन्य वेरिएंट को भी लॉन्च कर सकती है।

रेडमी के30 के बैक पैनल पर चार रियर कैमरे दिए जा सकते हैं और इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। आगामी रेडमी के-सीरीज़ के फोन Android 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ उतारे जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.