Redmi K20 है तीन रियर कैमरों से लैस, तस्वीर से मिली पहली झलक

Redmi K20 को चीन में 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने कंफर्म कर दिया है कि नया रेडमी फ्लैगशिप फोन ग्रेडिएंट फिनिश के साथ उतारा जाएगा।

Redmi K20 है तीन रियर कैमरों से लैस, तस्वीर से मिली पहली झलक

Redmi K20 है तीन रियर कैमरों से लैस, तस्वीर से मिली पहली झलक

ख़ास बातें
  • Redmi K20 के बैक पैनल पर नहीं है फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Redmi K20 होगा 28 मई को लॉन्च
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा रेडमी का यह स्मार्टफोन
विज्ञापन
Redmi K20 को चीन में 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने कंफर्म कर दिया है कि नया रेडमी फ्लैगशिप फोन ग्रेडिएंट फिनिश के साथ उतारा जाएगा। Redmi K20 की आधिकारिक तस्वीर को चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट किया गया है। तस्वीर में रेडमी के20 के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश के साथ दिल के आकार के पैटर्न दिख रहे हैं। Redmi K20 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे हैं, लेकिन एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

हाल ही में इस बात का भी पता चला था कि Redmi K20 सातवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। यह जानकारी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने Weibo पर एक पोस्ट ज़ारी करके दी। सामने आई तस्वीर में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ रेडमी के20 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिली है। एक सेंसर को अलग प्लेस किया गया है और यह मेटालिक रिंग से कवर है।

पावर और वॉल्यूम बटन को फोन के दाहिनी ओर जगह मिली है। तस्वीर में फोन के बैक पैनल पर नीचे की ओर Redmi लिखा नज़र आएगा। Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने बुधवार को ट्वीट करके एक तस्वीर को साझा किया था। बता दें कि यह वही तस्वीर है जिसे वीबो पर जारी किया गया है।

मनु कुमार जैन ने दावा किया है कि यह Redmi K20 की वास्तविक तस्वीर है। 28 मई को Redmi K20 से चीन में पर्दा उठाया जाएगा। मनु कुमार जैन ने हाल ही में इस बात से पर्दा उठाया था कि रेडमी के20 स्मार्टफोन को जल्द भारत भी लाया जाएगा। Redmi K20 स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • कमियां
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi K20, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  6. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  7. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  8. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  9. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  10. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »