Redmi K20 और Redmi K20 Pro की 'अल्फा सेल' 12 जुलाई से, जानें इसके बारे में

Xiaomi ने रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो के इच्छुक ग्राहकों के लिए प्री-लॉन्च 'अल्फा सेल' का ऐलान किया है। इस सेल की मदद से यूज़र्स 17 जुलाई को होने वाली पहली सेल से पहले अपने के लिए हैंडसेट बुक कर पाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 जुलाई 2019 18:37 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी के20 सीरीज़ पहले ही चीनी मार्केट में हो चुके हैं लॉन्च
  • रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो 17 जुलाई को होंगे भारत में लॉन्च
  • Redmi K20 Pro में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 जीबी रैम है

Redmi K20 Pro में है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा

शाओमी रेडमी के20 और Redmi K20 Pro की बिक्री 17 जुलाई को भारत में शुरू होगी। इन हैंडसेट को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। अब कंपनी ने रेडमी के20 सीरीज़ के हैंडसेट लॉन्च करने से पहले प्री-लॉन्च अल्फा सेल के बारे में जानकारी दी है। यह सेल 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर शुरू होगी। इस सेल में हिस्सा लेकर इच्छुक ग्राहक 17 जुलाई को होने वाली आम सेल से पहले अपने लिए एक यूनिट को रिज़र्व कर पाएंगे। इसके लिए एक छोटी राशि का भुगतान करना होगा।

Xiaomi ने रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो के इच्छुक ग्राहकों के लिए प्री-लॉन्च 'अल्फा सेल' का ऐलान किया है। इस सेल की मदद से यूज़र्स 17 जुलाई को होने वाली पहली सेल से पहले अपने के लिए हैंडसेट बुक कर पाएंगे। अल्फा सेल में यूज़र्स अपने लिए हैंडसेट को 855 रुपये की राशि देकर बुक कर पाएंगे। ऐसा करने से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि पहली सेल में रेडमी के20 या रेडमी के20 प्रो मिलना तय है। अल्फा सेल का आगाज़ 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर होगा।
Advertisement

अल्फा सेल में एक कूपन जेनरेट होगा। इसी कूपन की मदद से यूज़र्स आम सेल में अपने लिए एक हैंडसेट खरीद पाएंगे। अगर आप उस कूपन को इस्तेमाल में नहीं लाते हैं तो वह राशि वापस लौटा दी जाएगी। रेडमी के20 और रेडमी के20 की अल्फा सेल में हिस्सा लेने वाले यूज़र्स को निश्चित तौर पर अपनी पसंद का हैंडसेट मिलेगा।
 

रेडमी के20, के20 प्रो की भारत में कीमत (अनुमान)

कीमत को लेकर कोई टीज़र नहीं जारी किया गया है। लेकिन भारत में रेडमी के20 और के20 प्रो के दाम चीनी मार्केट के आसपास ही रहने की उम्मीद है।
Advertisement

चीनी मार्केट में नए रेडमी के20 प्रो की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,200 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम+ 128 जीबी, 8 जीबी रैम+ 128 जीबी और 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये), 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,200 रुपये) और 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,200 रुपये) है।

रेडमी के20 की शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) है, इस दाम में 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,099 चीनी युआन (लगभग 21,200 रुपये) होगी। हैंडसेट के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,599 चीनी युआन (करीब 26,200 रुपये) में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Redmi K20 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 प्रतिशत है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

रेडमी के20 प्रो में 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें ऐड्रेनो 640 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.7x74.3x8.8 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है।
 

रेडमी के20 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी के20 का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन लगभग रेडमी के20 प्रो से मिलते-जुलते हैं। लेकिन रेडमी के20 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रेडमी के20 के तीन वेरिएंट हैं, 6 जीबी रैम/64 जीबी, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। यह फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K20, Redmi K20 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.