Redmi K20 Pro को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

Redmi K20 Pro को व्लॉग मोड मिला है। इसमें यूज़र्स तस्वीरों को जोड़कर 10 सेकंड की शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 12 मार्च 2020 17:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro एंड्रॉयड 10 पर अधारित MIUI 11 पर चलता है
  • Redmi K20 Pro यूज़र्स की शिकायत, अपडेट के बाद दूर नहीं हुई कई कमी
  • रेडमी के20 प्रो में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

यह अपडेट Redmi K20 Pro की बैटरी लाइफ और फ्रीजिंग समस्या का कोई समाधान लेकर नहीं आया है।

Xiaomi ने भारत में Redmi K20 Pro के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी कर दिया है। यह नया अपडेट फरवरी एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है। हालांकि, यह सिक्योरिटी अपडेट एक महीने देरी से आया है, क्योंकि Google ने अपने पिक्सल लाइनअप के लिए मार्च का सिक्योरिटी पैच भी ज़ारी कर दिया है। सिक्योरिटी पैच के अलावा, यह एंड्रॉयड 10 पर अधारित MIUI 11 अपडेट रेडमी के20 प्रो के लिए व्लॉग मोड भी लेकर आया है, जिसकी मदद से यूज़र्स कई तस्वीरों को जोड़कर शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं।

Mi के आधिकारिक कम्युनिटी फोरम पर हमारा सामना कई Redmi K20 Pro यूज़र्स के पोस्ट से हुआ है जिन्होंने नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने का दावा किया है। इस अपडेट का बिल्ड नंबर MIUI 11.0.4.0.QFKINXM है, और इसका साइज़ 631MB है। चेंजलॉग में केवल 2 बदलावों का उल्लेख है। एक फरवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और दूसरा व्लॉग मोड। हालांकि कुछ यूज़र्स की शिकायत है कि नया अपडेट रेडमी के20 प्रो की बैटरी लाइफ और फ्रीजिंग समस्या का कोई समाधान लेकर नहीं आया है।

व्लॉग की बात करें, तो इसका इस्तेमाल आप डिफॉल्ट कैमरा ऐप के होमपेज से ही कर सकते हैं। यह यूज़र्स को तस्वीरों के जरिए 10 सेकेंड का शॉर्ट वीडियो बनाने की सुविधा देता है। इसमें यूज़र्स अपने वीडियो बनाने के लिए मल्टीपल प्रीसेट्स, कलर पैलेट्स और बैकग्राउंड साउंड जैसे इफेक्ट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा व्लॉग मोड रेडमी के20 प्रो यूज़र्स को हर व्लॉग इफेक्ट को अप्लाई करने से पहले प्रिव्यू देखने का भी विकल्प देगा।
 

Redmi K20 Pro specifications

रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  4. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  10. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.