Mi Super Sale: Redmi K20 Pro, Poco F1 और Redmi Note 7 Pro सहित कई शाओमी फोन पर छूट

Mi Super Sale 10 नवंबर तक चलेगी। यह सेल शाओमी की वेबसाइट पर आयोजित हो रही है। पोको एफ1, रेडमी 7ए और रेडमी नोट 7 प्रो Flipkart पर भी डिस्काउंट के साथ बिक रहे हैं।

Mi Super Sale: Redmi K20 Pro, Poco F1 और Redmi Note 7 Pro सहित कई शाओमी फोन पर छूट
ख़ास बातें
  • पोको एफ1 को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है
  • रेडमी के20 प्रो 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध
  • रेडमी नोट 7ए पर मिल रही है 500 रुपये की छूट
विज्ञापन
त्योहारी सीज़न भले ही खत्म हो गए हैं। लेकिन सेल का सीजन ज़ारी है। Xiaomi की एक और सेल आ गई है। मी सुपर सेल में Redmi K20, Redmi K20 Pro और Poco F1 को सस्ते में खरीदने का मौका है। 6 दिनों तक चलने वाली इस सेल में रेडमी 7ए और रेडमी नोट 7 प्रो को भी सस्ते में बेचा जा रहा है। Xiaomi की यह सेल उसकी वेबसाइट पर आयोजित हो रही है। इनमें से कुछ ऑफर्स फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध हैं। सेल के दौरान चीनी कंपनी अतिरिक्त शुल्क के बदले में स्मार्टफोन की खरीदारी पर मी प्रोटेक्ट और मी स्क्रीन प्रोटेक्ट भी दे रही है। इसी तरह से ग्राहक नए शाओमी फोन को खरीदने के लिएपुराने फोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं।

मी डॉट कॉम पर आयोजित हो रही मी सुपर सेल में रेडमी के20 प्रो को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है। आम तौर पर इस फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रहती है। यानी डिस्काउंट 2,000 रुपये का है। दूसरी तरफ, रेडमी के20 को सेल में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। इस फोन पर भी छूट 2,000 रुपये की है।

Xiaomi की इस सेल में पोको एफ1 को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। आम तौर पर यह हैंडसेट 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होता है।

अगर आपको रेडमी के20 सीरीज या पोको एफ1 पसंद नहीं हैं, तो Mi Super Sale में रेडमी नोट 7 प्रो को भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपये की गई है। आम तौर पर एमआरपी 13,999 रुपये से शुरू होती है।

सेल में रेडमी 7ए को 5,499 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। इस फोन की लॉन्च प्राइस 5,999 रुपये है।

Mi Super Sale 10 नवंबर तक चलेगी। यह सेल शाओमी की वेबसाइट पर आयोजित हो रही है। पोको एफ1, रेडमी 7ए और रेडमी नोट 7 प्रो Flipkart पर भी डिस्काउंट के साथ बिक रहे हैं। लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो पर कोई छूट नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »