Redmi Go अब ओपन सेल में मिलेगा, जानें ऑफर्स

Redmi Go अब फ्लैश सेल में नहीं मिलेगा। अब शाओमी ब्रांड का यह सबसे स्मार्टफोन ओपन सेल में उपलब्ध होगा। Xiaomi ने ऐलान किया है कि Redmi Go की बिक्री Mi.com, Flipkart और मी होम स्टोर पर हर दिन होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2019 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Go एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर चलता है
  • 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है Redmi Go में
  • रेडमी गो की बैटरी 3,000 एमएएच की है

Redmi Go का दाम 4,499 रुपये है

Redmi Go अब फ्लैश सेल में नहीं मिलेगा। अब शाओमी ब्रांड का यह सबसे स्मार्टफोन ओपन सेल में उपलब्ध होगा। Xiaomi ने ऐलान किया है कि Redmi Go की बिक्री Mi.com, Flipkart और मी होम स्टोर पर हर दिन होगी। बता दें कि Redmi Go कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो फोन है। इसे बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। फोन एचडी डिस्प्ले, अनलिमिटेड गूगल फोटोज़ स्टोरेज, 3,000 एमएएच बैटरी और अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है। कंपनी ने शाओमी रेडमी गो में 20 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट होने की बात की है।
 

Redmi Go की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स

रेडमी गो के 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 4,499 रुपये में बेचा जाएगा। हैंडसेट ओपन सेल में ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। यह फोन फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने Redmi Go को ओपन सेल में उपलब्ध कराने की जानकारी ट्विटर पर दी।
Advertisement

Flipkart पर यह फोन एक्सचेंज ऑफर और 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
 

Redmi Go स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी गो (Redmi Go) एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसका 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट उतारा है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। यूज़र को इस हैंडसेट के साथ गूगल फोटोज़ में अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगी।
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है जो 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी  सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Go फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और इसका वज़न 137 ग्राम है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • Bad
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.