Redmi के फ्लैगशिप फोन में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Redmi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और इसकी बैटरी लाइफ बेहतरीन होगी। ऐसा ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने इशारों में बताया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मई 2019 17:30 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी फ्लैगशिप 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है
  • 13 मई को लॉन्च किया जा सकता है Redmi Flagship हैंडसेट
  • Redmi k20 Pro के नाम से लॉन्च हो सकता है यह फोन
Redmi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और इसकी बैटरी लाइफ बेहतरीन होगी। ऐसा ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने इशारों में बताया है। वैसे, Xiaomi ने अभी तक आधिकारिक तौर पर Redmi Flagship के लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन शाओमी के एक अधिकारी के टीज़र से पता चला कि इस फोन को 13 मई को लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Flagship हैंडसेट में पहले ही क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने की पुष्टि हो चुकी है। यह फुल-स्क्रीन डिज़ाइन और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा।

चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक पोस्ट में लू विबिंग ने मंगलवार को एक स्मार्टफोन के लॉकस्क्रीन का स्क्रीनशॉट साझा किया है। साथ में मैसेज भी लिखा था। भले ही स्क्रीनशॉट या लू विबिंग की बातों से यह इशारा मिलता है कि यह स्क्रीनशॉट Redmi फ्लैगशिप हैंडसेट का है। लेकिन मेटा डेटा से पता चला कि स्क्रीनशॉट को वीबो पर रेडमी फ्लैगशिप डिवाइस से साझा किया गया था।
Advertisement

स्क्रीनशॉट इस डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की पुष्टि करता है। विबिंग ने पहले कहा था कि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर महंगी तकनीक है। इसके बाद से रेडमी फोन में इस फीचर को नहीं दिए जाने के कयास लगाए जाने लगे थे।

इसके अलावा विबिंग का कमेंट दिन के आखिर का है। इसके अलावा 44 प्रतिशत बैटरी बची हुई नज़र आ रही है। यह एक तरह से इशारा है कि रेडमी फ्लैगशिप फोन की बैटरी करीब दो दिन तक चलेगी। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी होने का अनुमान है। अगर समझदारी से इस्तेमाल किया जाए तो यह आसानी से दो दिन तक साथ देगी। इसके अलावा स्क्रीनशॉट के साइज़ से साफ है कि रेडमी के इस डिवाइस में फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन होगी।
Advertisement

हाल ही में लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, Redmi Flagship फोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है।
Advertisement

रेडमी फ्लैगशिप 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। फिलहाल, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं सामने आई है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट से इस फोन में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 होने का पता चला था। दावा तो यह भी है कि इसे Redmi K20 Pro के नाम से बुलाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi flagship, Redmi, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.