Redmi A5 जल्द होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशंस, वेरिएंट और कीमत का हुआ खुलासा

Xiaomi ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह 20 मार्च को बांग्लादेश में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 17:13 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi बाजार में Redmi A5 को पेश करने वाला है।
  • Redmi A5 के 4+64GB वेरिएंट की कीमत बांग्लादेश में BDT 10,999 होगी।
  • Redmi A5 में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले होगी।

Redmi A5 में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Mobile Sales Center, Barishal/Facebook

Xiaomi ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह 20 मार्च को बांग्लादेश में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। ब्रांड देश में Redmi Note 14 सीरीज को पेश करेगा। हालांकि, इसी दौरान ब्रांड पहले से ही एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A5 के लॉन्च को भी टीज कर रहा है। हालांकि, ब्रांड ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन A5 को Note 14 लाइनअप के साथ पेश किया जा सकता है। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही A5 बांग्लादेश में ऑफलाइन रिटेल स्टोर के पास उपलब्ध है। आइए Redmi A5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi A5 Price


Redmi A5 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बांग्लादेश में BDT 10,999 (लगभग 7,810 रुपये) और 6GB RAM और 128GB वेरिएंट की कीमत BDT 12,999 (लगभग 9,112 रुपये) है। यह फोन चार कलर ऑप्शन ब्लैक, बेज, ब्लू और ग्रीन में उपलब्ध होगा। Xiaomi वर्तमान में A5 के लॉन्च को लेकर टीज कर रहा है और इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है। ऐसी उम्मीद है कि ब्रांड इस हफ्ते के आखिर में इन स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि करेगा। संभावना है कि A5 को भारत सहित कुछ मार्केट में Poco C71 के तौर पर रीब्रांड किया जाएगा।


Advertisement
Redmi A5 Specifications


Redmi A5 में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले होगी, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया जाएगा जो मौजूदा Unisoc T616 SoC का रीब्रांडेड वर्जन है। स्टोरेज के मामले में Redmi A5 दो ऑप्शन जैसे कि 4GB+64GB और 6GB+128GB में आएगा। डिवाइस में 5,200mAh की बैटरी होगी जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, फोन के रिटेल पैकेज में 15W का चार्जर शामिल है। Redmi A5 में AG फ्रॉस्टेड ग्लास बैक और ओवल शेप का कैमरा मॉड्यूल है, जिसके रियर में AI पावर्ड 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi A5, Redmi A5 Price, Redmi A5 Specifications, Redmi, Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.