Redmi A4 5G बजट स्मार्टफोन भारत में हुआ पेश, कीमत होगी Rs. 10 हजार के अंदर

नया Redmi A4 5G स्मार्टफोन Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन बताया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2024 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Redmi ने बुधवार को IMC 2024 में Redmi A4 5G को दिखाया
  • Qualcomm के साथ साझेदारी के तहत पेश किया गया है नया फोन
  • Snapdragon 4s Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करता है

Photo Credit: Redmi

Indian Mobile Congress 2024: Xiaomi ने Qualcomm के साथ साझेदारी में एक नया बजट स्मार्टफोन - Redmi A4 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) में दिखाया। स्मार्टफोन Snapdragon 4s Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करता है। Xiaomi सब-ब्रांड का कहना है कि यह इस चिपसेट के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है। Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट 4nm प्रोसेस पर बना SoC है, जो एंट्री-लेवल स्मार्टफोन एक्सपीरिएंस को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का दावा करता है। Redmi ने इस बजट स्मार्टफोन की कीमत का अंदाजा भी दिया है।

Redmi ने बुधवार को IMC 2024 में Qualcomm के साथ साझेदारी के तहत Redmi A4 5G की घोषणा की। नया स्मार्टफोन Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन बताया गया है। Redmi ने इस मौके पर कहा, यह लाखों लोगों को एडवांस 5G कनेक्टिविटी प्रदान करके भारत में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन अनुभव को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। नया प्रोसेसर बेहतर प्रोसेसिंग पावर और एफिशिएंसी के साथ आने का दावा करता है। इसे 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है।
Advertisement

नया Snapdragon 4s Gen 2 चिप 90fps FHD+ डिस्प्ले के लिए सपोर्ट प्रदान करता है। इसमें डुअल 12-बिट ISP कैमरा सपोर्ट है। इसके अलावा, यह गीगाबिट 5G कनेक्टिविटी के लिए एक पावरफुल मॉडेम पैक करता है। और डुअल-फ्रीक्वेंसी GNSS (L1 + L5) को सपोर्ट करता है, जिसमें NAVIC भी शामिल है।

कंपनी ने किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया, लेकिन फोन को दो कलर ऑप्शन में प्रदर्शित किया गया था। इसमें एक 50MP का रियर कैमरा है। एक सेकेंडरी कैमरा भी है, जिसकी डिटेल्स अभी पर्दे के पीछे ही रखी गई है। स्मार्टफोन में 3.5 mm ऑडियो जैक भी मिलता है।
Advertisement

Redmi A4 5G के साथ, Xiaomi और Qualcomm Technologies ने प्रेस रिलीज में कहा कि वे लाखों भारतीयों के लिए गीगाबिट-फास्ट कनेक्टिविटी को वास्तविकता बना रहे हैं। कंपनियों ने कहा कि डिवाइस की सामर्थ्य और शक्तिशाली प्रदर्शन इस सेगमेंट में स्मार्टफोन अनुभव को फिर से परिभाषित करने और देश में 5G तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
Advertisement

Indian Mobile Congress में दिखाए गए Redmi A4 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। सटीक कीमत का खुलासा किए बिना, Redmi ने कहा है कि अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive IP52-rated design
  • 5G connectivity at a low price
  • Good battery life
  • Widevine L1 certification
  • FM Radio (via 3.5mm headphone jack)
  • Bad
  • 5G limited to Jio network only
  • Display viewing angles are not good
  • Relatively slow charging
  • Tonnes of preinstalled apps
  • Spammy notifications
  • Bad low-light camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेन 2

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.