Redmi 9A स्मार्टफोन खरीदने का आज एक और मौका, जानें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन

प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Redmi 9A स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच बैटरी और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 22 सितंबर 2020 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9A की सेल Amazon और Mi.com पर आयोजित की जाएगी
  • रेडमी 9ए खरीद के लिए उपलब्ध होंगे तीन कलर ऑप्शन
  • रेडमी 9ए में मौजूद है 5,000 एमएएच बैटरी

Redmi 9A में मिलेगी 6.53 इंच की एचडी+ स्क्रीन

Redmi 9A स्मार्टफोन की सेल भारत में आज फिर दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली है। यह सेल Amazon और Mi.com वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। रेडमी 9ए स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जो कि तीन कलर ऑप्शन और दो कॉन्फिग्रेशन के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच बैटरी और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर दिया गया है।
 

Redmi 9A price in India, availability

फोन की सेल भारत में आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com के माध्यम से शुरू होगी। जैसे कि हमने बताया Redmi 9A फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इस फोन के 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो तीन ऑप्शन हैं मिडनाइट ब्लैक, नेटर ग्रीन और सी ब्लू। वहीं,

सेल ऑफर्स की बात करें, तो अमेज़न में चुनिंदा कार्ड्स पर 320 रुपये की शुरुआती राशि के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिल रहा है। इसके अलावा Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा और Amazon Pay UPI के साथ 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
 

Redmi 9A specifications

डुअल-सिम रेडमी 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 3 जीबी तक रैम मौजूद है।
Advertisement

पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। फोन में मोटे बेजल्स दिए गए हैं।

फोन की स्टोरेज 32 जीबी तक की है, जिसमें आपको 512 जीबी तक माइक्रेएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi 9A की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। शाओमी का कहना है कि वह एन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी (ELB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से रेडमी 9ए की बैटरी बिना क्षमता खोए तीन साल तक काम करेगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 194 ग्राम।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.