Redmi 9 Prime और Realme C15 में कौन बेहतर?

Redmi 9 Prime और Realme C15 की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम है और यह कुछ अच्छे फीचर्स से लैस आते हैं। दोनों फोन की बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस आते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अगस्त 2020 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Prime और Realme C15 में शामिल क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों फोन में शामिल 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • बैटरी की क्षमता और प्रोसेसर के मामले में दोनों फोन एक-दूसरे से काफी अलग

Redmi 9 Prime और Realme C15 के बेस वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है

बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में तेज़ी से बदलाव आ रहे है। 10,000 रुपये से कम कीमत में हमारे पास अब कई ऐसे स्मार्टफोन उपलब्ध है, जो अपनी कीमत के हिसाब से ग्राहकों को अच्छी वैल्यू प्रदार करते हैं। इसके सबसे नया उदाहरण Xioami द्वारा इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया Redmi 9 Prime स्मार्टफोन और ब्रांड के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी Realme द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया Realme C15 है। दोनो फोन की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम है और यह कुछ अच्छे फीचर्स से लैस आते हैं। रेडमी 9 प्राइम ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम से लैस आता है। इसकी एक खासियत 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020 एमएएच बैटरी भी है। फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, दूसरी ओर, बात रियलमी सी15 की करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह 3 जीबी रैम से लैस आता है। Redmi 9 Prime की तरह ही Realme C15 भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, लेकिन रियलमी फोन बैटरी के मामले में रेडमी फोन को पछाड़ता है। 

अब यदि आप भी दुविधा में हैं कि लगभग समान कीमत वाले ये दोनों फोन एक दूसरे से कितने अलग है - कम से कम पेपर पर ही। तो हम आपकी इस दुविधा को खत्म कर रहे हैं। यहां हमने Redmi 9 Prime और Realme C15 के बीच कीमत और स्पेसिफिकेशन की तुलना की है, जिससे आपको यह साफ हो जाए कि आपके लिए किसे चुनना सही रहेगा। यदि आप रेडमी 9 प्राइम को लेकर हमारा फर्स्ट इंप्रेशन पढ़ना चाहते हैं, तो यहां क्लिक करें। चलिए बिना समय गवाए शुरू करते हैं रेडमी 9 प्राइम और रियलमी सी15 की तुलना।
 

Redmi 9 Prime vs Realme C15: price in India

Redmi 9 Prime को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। अच्छी बात यह है कि दोनों वेरिएंट में 4 जीबी रैम मिलती है। इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये है। वहीं, Realme C15 में भी दो वेरिएंट आते हैं। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत Redmi 9 Prime के बेस वेरिएंट के बराबर यानी 9,999 रुपये है। इसका एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है।

 

Redmi 9 Prime vs Realme C15: Specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 प्राइम फोन Android 10 आधारित MIUI 11 पर काम करेगा। इसमें 6.53-इंच फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी DDR4x रैम दी गई है। वहीं, बात Realme C15 की करें तो डुअल-सिम रियलमी सी15 एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। एलसीडी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। रियलमी सी15 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, जो निश्चित तौर पर रेडमी 9 प्राइम में शामिल चिपसेट से हल्का है। फोन में 4 जीबी तक रैम शामिल है।
Advertisement

Redmi 9 Prime में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है जो कि 118 डिग्री तक फील्ड ऑफ व्यू (FoV) प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। बात Realme C15 के कैमरा सेटअप की करें, तो यहां आपको चार रियर कैमरे मिलते हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 लेंस से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है, एफ/ 2.25 लेंस के साथ। दो मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स इस सेटअप का हिस्सा हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है।

शाओमी ने अपने फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मौजूद है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और P2i स्प्लैश प्रूफ भी शामिल है। वहीं, रियलमी ने भी अपने फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज दी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Realme C15 के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, 4जी, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। 
Advertisement

Redmi 9 Prime फोन में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है, जिसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। हालांकि कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10 वाट चार्जर देती है। इसका डाइमेंशन 163.32x77.01x9.1 मिलीमीटर और भार 198 ग्राम है। Realme C15 की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह भी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर और वज़न 209 ग्राम है।
 
शाओमी रेडमी 9 प्राइम बनाम रियलमी सी15

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.53 इंच6.50 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो जी80मीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
5020 एमएएच6000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल720x1600 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.536.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल720x1600 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:920:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
394-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो जी80मीडियाटेक हीलियो जी35
रैम
4 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.0)8-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
-हां

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 11Realme UI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी-
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हां-
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हां-
यूएसबी टाइप सी
हां-
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
हां-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-
माइक्रो यूएसबी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.