Redmi 8A भारत में होगा 25 सितंबर को लॉन्च

Xiaomi ने अभी तक रेडमी 8ए के किसी अहम स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि,इंटरनेट पर रेडमी 8ए के कई स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 सितंबर 2019 14:12 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम वाला यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 9 पाई से हो सकता है लैस
  • Redmi 8A में हो सकती है 5,000 एमएएच बैटरी
  • वाटरड्रॉप नॉच और दो रियर कैमरे से लैस हो सकता है रेडमी 8ए

Redmi 8A: रेडमी 8ए होगा Redmi 7A का अपग्रेड

Redmi 8A Launch Date in India: रेडमी 8ए लॉन्च होने वाला है और भारत में इस आगामी हैंडसेट को 25 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा शाओमी ने किया। नया स्मार्टफोन कंपनी की लोकप्रिय रेडमी ए सीरीज़ का अगला हैंडसेट होगा। रेडमी इंडिया द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट के मुताबिक, यह वाटरड्रॉप नॉच से लैस होगा। बता दें कि कंपनी ने इस साल मई महीने में ही रेडमी 7ए को उतारा था और रेडमी 8ए इसी का अपग्रेड है। Xiaomi ने अभी तक रेडमी 8ए के किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। इस फोन में एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है।

रेडमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ज़ारी किए गए ट्वीट में रेडमी 8ए लॉन्च की तारीख का खुलासा हुआ है। ट्वीट में एक तस्वीर भी इस्तेमाल की गई है जिसमें एक फोन बेहद ही पतले बेज़ल और वाटरड्रॉप नॉच के साथ नज़र आ रहा है। इसके अलावा रेडमी 8ए में 5,000 एमएएच बैटरी होने की ओर भी इशारा मिला है।
Advertisement
 

Redmi 8A price in India (अनुमान)

रेडमी ए परिवार में रेडमी 8ए की पहचान रेडमी 7ए के अपग्रेड के तौर पर होगी। यह स्मार्टफोन संभवतः आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। उम्मीद है कि इसकी कीमत रेडमी 7ए के लॉन्च प्राइस 5,999 रुपये के आसपास ही होगी।
 

Redmi 8A specifications (अनुमान)

Xiaomi ने अभी तक रेडमी 8ए के किसी अहम स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि,इंटरनेट पर रेडमी 8ए के कई स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। ऐसा रेडमी 8ए के कथित टीना लिस्टिंग से संभव हुआ है। जहां पर M1908C3IC मॉडल नंबर के साथ एक रेडमी फोन को लिस्ट किया गया है। पहले इसे रेडमी 8 माना जा रहा था।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, , डुअल सिम वाला Redmi 8A फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.217 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के तीन वेरिएंट हैं- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी।
Advertisement

इसी तरह से स्टोरेज के भी तीन वेरिएंट हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। इसके अलावा यूज़र्स 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे। रेडमी 8ए के डुअल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

टीना लिस्टिंग में Redmi 8A को 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। यह इशारा कंपनी के ट्वीट से भी मिला है। फोन का डाइमेंशन  156.3x75.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 8A specifications, Redmi 8A, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.