Redmi 8 को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Redmi 8 Sale: Xiaomi का रेडमी 8 स्मार्टफोन आज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि Flipkart पर हैंडसेट की बिक्री होगी, यहां जानें ऑफर्स।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 7 नवंबर 2019 09:53 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है
  • Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है
  • रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा

Redmi 8 Flipkart Sale: रेडमी 8 की सेल आज फ्लिपकार्ट पर

Redmi 8 Sale: Xiaomi का रेडमी 8 स्मार्टफोन आज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Redmi 8 की सेल कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी। अहम खासियतों की बात करें तो शाओमी रेडमी 8 स्मार्टफोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और दो रियर कैमरे दिए गए हैं। Redmi 8 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अगर आप भी Xiaomi के रेडमी 8 स्मार्टफोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आइए आपको हैंडसेट की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Redmi 8 price in India, ऑफर्स

भारत में रेडमी 8 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। हालांकि, Redmi 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट Xiaomi इंडिया की वेबसाइट और Flipkart पर 7,999 रुपये में लिस्ट है। ऐसा इसलिए क्योंकि लॉन्च ऑफर के तहत, फोन के पहले 50 लाख खरीदारों को स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा।


Redmi 8 फोन ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमराल्ड ग्रीन रंग में मिलेगा। Xiaomi के रेडमी 8 स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। मी डॉट कॉम पर HDFC Bank डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

वहीं, दूसरी तरफ फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।
 

Redmi 8 specifications, features

डुअल-सिम रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं।
Advertisement

रेडमी 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इस फोन में इस्तेमाल किया गया प्राइमरी सेंसर मी मिक्स 2एस और पोको एफ1 में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कैमरा सेटअप एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन डिटेक्शन से लैस है।

आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक भी है। Xiaomi ने अपने Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।
Advertisement

फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, वायरलेस एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.