Redmi 7A और Realme C2 में कौन बेहतर?

Redmi 7A vs Realme C2: कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर रेडमी 7ए और रियलमी सी2 में कौन बेहतर है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2019 12:20 IST
ख़ास बातें
  • मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है Realme C2
  • Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है Redmi 7A

Redmi 7A vs Realme C2: रेडमी 7ए और रियलमी सी2 में कौन बेहतर?

Redmi 7A vs Realme C2: Xiaomi ने भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन (Budget Smartphone) Redmi 7A को लॉन्च कर दिया है। भारतीय मार्केट में नए Redmi 7A की शुरुआत कीमत 5,999 रुपये तय की गई है। मार्केट में रेडमी 7ए की सीधी भिड़ंत Oppo के सब-ब्रांड रियलमी के Realme C2 स्मार्टफोन से होगी जिसकी शुरुआती कीमत भी Redmi 7A के समान है। कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Redmi 7A और Realme C2 में कौन बेहतर है, आइए जानते हैं।
 

Redmi 7A vs Realme C2 की भारत में कीमत

रेडमी 7ए की कीमत भारत में 5,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 रुपये है। फोन मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड रंग में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत, Xiaomi अपने Redmi 7A हैंडसेट के दोनों ही वेरिेएंट को 200 रुपये सस्ते में बेचेगी। हैंडसेट को 5,799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह छूट जुलाई के लिए है।

रियलमी सी2 (रिव्यू) की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। Redmi 7A के टॉप मॉडल से 1,800 रुपये अधिक में Realme C2 का एक वेरिएंट मिलता है जो ज्यादा रैम और स्टोरेज के साथ आता है। फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 7,999 रुपये है।
 

Redmi 7A बनाम Realme C2 का डिस्प्ले और कलर वेरिएंट

रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वहीं, दूसरी ओर रियलमी सी2 में 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। Redmi 7A के कलर वेरिएंट की बात करें तो यह फोन मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड रंग में मिलेगा। तो वहीं, Realme C2 डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में मिलता है।
 

Redmi 7A vs Realme C2 का प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

रेडमी 7ए में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।

Realme C2 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 3 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
 

Redmi 7A बनाम Realme C2 का कैमरा

रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। Realme C2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।
 

Redmi 7A vs Realme C2 का सॉफ्टवेयर और बैटरी क्षमता

रेडमी 7ए एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है तो वहीं Realme C2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियलमी सी2 फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है।
 
रेडमी 7ए बनाम रियलमी सी2

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.45 इंच6.10 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439मीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
2 जीबी2 जीबी
स्टोरेज
16 जीबी16 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल720x1560 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.456.10
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल720x1560 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
295-
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762)
रैम
2 जीबी2 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
16 जीबी16 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron)13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहां
रियर फ्लैश
एलईडीहां
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 10ColorOS 6.0

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन-
ब्लूटूथ
हांहां
माइक्रो यूएसबी
हांहां
सिम की संख्या
22

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
फेस अनलॉक
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  2. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  4. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  5. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  6. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  7. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  9. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  10. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.