Redmi 6 Pro बनाम Redmi Note 5 Pro: दोनों में कौन बेहतर?

गौर करने वाली बात यह है कि कीमत और स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से Redmi 6 Pro रेडमी सीरीज़ के ही दूसरे फोन Redmi Note 5 Pro से मुकाबला करेगा...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 सितंबर 2018 11:24 IST
ख़ास बातें
  • कीमत और स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से एक-दूसरे का मुकालबा करते हैं फोन
  • रेडमी नोट 5 प्रो को अपनी रेंज में माना गया है एक बेहतर फोन
  • रेडमी 6 प्रो से कितना अलग है रेडमी नोट 5 प्रो, हमने की है पड़ताल

Redmi 6 Pro बनाम Redmi Note 5 Pro

हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में अपनी Redmi 6 Series को लॉन्च कर दिया है। रेडमी 6 सीरीज के तहत Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro तीन नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। भारत में Xiaomi ने रेडमी 6 प्रो को 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया है। शाओमी के बजट स्मार्टफोन Redmi 6 Pro के प्रमुख फीचर की बात करें तो इसमें डुअल वोल्ट सपोर्ट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक, पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं। याद करा दें कि भारत में लॉन्च से पहले Xiaomi ने Redmi 6 Pro को  चीन में लॉन्च किया था। गौर करने वाली बात यह है कि कीमत और स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से यह रेडमी सीरीज़ के ही दूसरे फोन Redmi Note 5 Pro से मुकाबला करेगा। यहां जानिए कि यह  फोन Redmi Note 5 Pro से कितना अलग है...
 

कीमत

रेडमी नोट 5प्रो भारत में फऱवरी में लॉन्च किया गया था। यह 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन डिमांड को देखते हुए इसके 4GB वाले वेरियंट की कीमत 1000 रुपये बढ़ा दी गई थी। फिलहाल रेडमी नोट 5 प्रो का 4 GB+64GB वेरियंट 14,999 रुपये और 6 GB+64GB  वाला वेरियंट 16,999 रुपये में उपलब्ध है। यह ब्लैक, लेक ब्लू, रोज गोल्ड औऱ गोल्ड के चार कलर वेरियंट में उपलब्ध है।।
Advertisement

शाओमी ने रेडमी 6 प्रो को 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया है। Redmi 6 Pro के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने के लिए 10,999 रुपये देने होंगे। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

डिस्प्ले

रेडमी नोट 6 प्रो में 5.84 इंच की  फुल HD+ (1080x2280 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है जो कि 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। वहीं रेडमी नोट 5 प्रो का स्क्रीन साइज 5.99 इंच (1080x2160) का है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 का है। डिजाइन और लुक्स के मामले में यह फोन काफी हद तक रेडमी नोट 5 प्रो से मिलता जुलता है।
Advertisement
 

प्रोसेसर

प्रोसेसर की बात करें तो रेडमी के नए फोन 6 प्रो में स्नैपड्रैगन 625 SoC प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन का 636 प्रोसेसर है। बता दें, रेडमी नोट 5 प्रो शाओमी का पहला फोन है जो स्नैपड्रैगन के 636 प्रोसेसर के साथ आता है। दोनों फोन ही मीआईयूआई 9 पर चलते हैं। रेडमी 6  प्रो का वजन 178 ग्राम है वहीं रेडमी का नोट 5 प्रो 181 ग्राम का होने के साथ थोड़ा भारी फील करा सकता है।

 

कैमरा

रेडमी 6 प्रो स्मार्टफोन के रियर में 12+5 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके प्राइमरी कैमरे में 1.25 माइक्रोन पिक्सल, f/2.2 अपेरचर, PDAF, LED फ्लैश जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जबकि सेकंडरी कैमरा बिल्कुल रेडमी नोट 5 प्रो जैसा रखा गया है। सेल्फी के दीवानो के लिए इसमें 5 MP का कैमरा दिया गया है। कैमरे के नीचे ही फिंग प्रिट स्कैनर भी दिया गया है। रेडमी नोट 5 प्रो की बात करें तो इसमें भी ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसके रियर में 12+5 MP वाले कैमरे हैं वहीं सेल्फी के लिए इसमें LED फ्लैश वाला 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें भी फिंगर प्रिंट स्कैनर रियर कैमरा सेटअप के नीचे दिया गया है।
Advertisement
 

रैम और स्टोरेज

रैम और स्टोरेज के हिसाब से रेडमी 6 प्रो 3/4GB रैम के वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसमें मेमेरी के मामले में 32 और 64 जीबी का ऑप्शन दिया गया है। इसके 3GB+32GB, 4GB+32GB और 4GB+64GB के वेरियंट में उपलब्ध होंगे। इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

रेडमी नोट 5 प्रो भी दो वेरियंट उपलब्ध है। इस के दोनों वेरियंट में स्टोरेज 64 जीबी रखी गई है लेकिन रैम के मामले में इसमें 4 और 6 जीबी का ऑप्शन दिया गया है।
 
शाओमी रेडमी 6 प्रो बनाम रेडमी नोट 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.84 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.845.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
432-
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256128
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां-

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
फ्रंट फ्लैश
नहींएलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 9.6MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
नहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हांनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
नहीं-
माइक्रो यूएसबी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
नहीं-
Wi-Fi Direct
-हां
Mobile High-Definition Link (MHL)
-नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
3डी फेस रिकग्निशन
नहींनहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
-नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
-नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.