Redmi 6 Pro और Redmi Y2 को MIUI 11 अपडेट मिलने की खबर

Redmi 6 Pro, Redmi Y2 MIUI 11 Update: मीयूआई 11 अपडेट को फर्स्ट फेज़ के लिए रोल आउट करने के बाद अब Xiaomi ने रेडमी 6 प्रो और रेडमी वाई2 के लिए जारी कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 नवंबर 2019 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 6 Pro Update का वर्जन नंबर MIUI 11.0.3.0.PDMMIXM है
  • Xiaomi रेडमी 6 प्रो में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है
  • Redmi Y2 में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Redmi 6 Pro, Redmi Y2 MIUI 11 Update: रेडमी 6 प्रो और रेडमी वाई2 को मीयूआई 11 अपडेट मिलने की खबर

Redmi 6 Pro, Redmi Y2 MIUI 11 Update: मीयूआई 11 अपडेट को फर्स्ट फेज़ के लिए रोल आउट करने के बाद अब Xiaomi ने दूसरे फेज़ के तहत पुराने डिवाइस के लिए अपडेट को जारी कर दिया है। कुछ दिनों पहले Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को अपडेट मिला था और अब शाओमी ने रेडमी 6 प्रो और रेडमी वाई2 के लिए अपडेट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। Redmi 6 Pro और Redmi Y2 यूज़र्स फोरम पर स्क्रीनशॉट को पोस्ट कर रहे हैं, यह इस बात को कंफर्म करता है कि हैंडसेट को अपडेट मिलना शुरू हो गया है। ऐसा हो सकता है कि अपडेट फिलहाल सीमित यूज़र्स के लिए ही जारी किया गया हो। इस बात को सुनिश्चित करने के बाद की अपडेट के साथ कोई क्रिटिकल बग तो नहीं है बाद में अपडेट सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जाए।
 

Redmi Y2, Redmi 6 Pro MIUI 11 Update

भारत में रह रहे रेडमी 6 प्रो और रेडमी वाई2 यूज़र्स मीयूआई फोरम पर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दे रहे हैं हैंडसेट के लिए अपडेट को जारी कर दिया गया है। Redmi 6 Pro अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 11.0.3.0.PDMMIXM और रेडमी वाई2 अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 11.0.1.0.PEFMIXM है।

यह भी पढ़ें- Redmi 6 Pro Review in Hindi

स्क्रीनशॉट को देखने से पता चला है कि रेडमी 6 प्रो का अपडेट साइज़ 534 एमबी और रेडमी वाई2 का अपडेट साइज़ 1.5 जीबी है। फिलहाल Xiaomi की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और ना ही डाउनलोड लिंक को उपलब्ध कराया गया है। यह संकेत दे रहा है कि यह ग्लोबल बीटा स्टेबल रोल आउट हो सकता है और जल्द सभी यूज़र्स के लिए अपडेट को जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi Redmi Y2 Review in Hindi

अगर आपको अभी तक मीयूआई 11 अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। यदि आपको अपडेट मिल गया है तो फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें। अपडेट अक्टूबर सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।
Advertisement

दूसरे फेज़ में Redmi 6, Redmi 6 Pro, Redmi 6A, Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi Y2, Redmi 4, Mi Mix 2 और Mi Max 2 के लिए 4 नवंबर से 12 नवंबर के बीच अपडेट को जारी किया जाएगा। Redmi K20 Pro भी दूसरे फेज़ का हिस्सा है लेकिन हैंडसेट को पहले ही अपडेट मिलने लगा था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • Bad
  • No dual 4G VoLTE
  • Unattractive notch design
  • Weak low-light camera performance
  • App scaling is affected by the notch
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • Bad
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  3. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  4. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  5. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  6. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  7. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  8. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  2. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  3. Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
  4. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  5. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  6. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
  7. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  9. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  10. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.