Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन

Xiaomi ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार में Redmi 17 5G लॉन्च किया था, जिसकी सेल आज से भारत में शुरू हो गई है।

Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 17 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Redmi 17 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 17 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi 17 5G में 7900mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Xiaomi ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार में Redmi 17 5G लॉन्च किया था, जिसकी सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन 7,900mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 सीरीज चिपसेट दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। यहां हम आपको Redmi 17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

Redmi 17 5G Price 

Redmi 17 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹23,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 है। आज से इस स्मार्टफोन बिक्री शाओमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर शुरू हो गई है।

Redmi 17 5G Features & Specifications

Redmi 17 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, HBM ब्राइटनेस 825 निट्स है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 170.12 मिमी, चौड़ाई 78.42 मिमी, मोटाई 8.8 मिमी और वजन 232 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक सिस्टम दिया गया है। यह फोन धूल, पानी और गिरने से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन वर्चुअल प्रोक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर से लैस किया गया है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS2.2 स्टोरेज दी गई है। रैम 16GB तक बढ़ाई जा सकती है, वहीं इंटरनल स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 17 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W टर्बो चार्ज और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वाई-फाई, एफएम रेडियो, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 4 जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »