Redmi 15A 5G हो रहा 27 मार्च को लॉन्च, कैमरा से लेकर फीचर्स का हुआ खुलासा

Redmi वर्तमान में Redmi 15A 5G पर काम कर रहा है।

Redmi 15A 5G हो रहा 27 मार्च को लॉन्च, कैमरा से लेकर फीचर्स का हुआ खुलासा

Photo Credit: X/Redmi

Redmi 15A 5G में 32 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Redmi 15A 5G में 17.53 सेमी (6.9 इंच) की डिस्प्ले होगी।
  • Redmi 15A 5G में 32 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैरा सेटअप होगा।
  • Redmi 15A 5G में पावरफुल ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर मिलेगा।
विज्ञापन

Redmi वर्तमान में Redmi 15A 5G पर काम कर रहा है। रेडमी ने एक्स पर कई टीजर के जरिए इस फोन के डिजाइन से लेकर कुछ फीचर्स का खुलासा कर दिया है। इस फोन में बोल्ड स्टाइलिंग के साथ स्लीक डिजाइन दिया जाएगा। आगामी REDMI फोन ऑसम ब्लू, अमेज पर्पल और ऐस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Redmi के आगामी फोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।  इस फोन में पावरफुल ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर मिलेगा। 15A 5G में 120Hz स्मूथ रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की डिस्प्ले होगी। आइए Redmi 15A 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi 15A 5G कब होगा लॉन्च

Redmi की एक्स पर पोस्ट के अनुसार, Redmi 15A 5G भारतीय बाजार में 27 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। ब्रांड ने X पर खुलासा कर दिया है कि Redmi का आगामी फोन ऑसम ब्लू, अमेज पर्पल और ऐस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Redmi 15A 5G Specifications

Redmi 15A 5G में 17.53 सेमी (6.9 इंच) की डिस्प्ले होगी जिसका 120Hz स्मूथ रिफ्रेश रेट है। 15A 5G में सेगमेंट की सबसे बड़े और सबसे स्मूथ डिस्प्ले है। स्क्रॉलिंग से लेकर स्ट्रीमिंग तक यह डिस्प्ले ठीक से काम करेगी। यह फोन फास्ट, स्मूथ और ऑल्वेज रेडी फोन है। इस फोन में पावरफुल ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 15A 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैरा सेटअप है जो कि आपके कीमती पलों को क्लैरिटी और बीरीकी से कैद करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  2. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  3. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  4. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  5. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  6. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  9. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  10. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »