Redmi 14C 5G vs Vivo T3 Lite 5G: कौन सा सस्ता फोन है ज्यादा बेहतर

10-12 हजार के बजट में Redmi 14C 5G और Vivo T3 Lite 5G बेहतर विकल्प हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 10:22 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 14C 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Vivo T3 Lite 5G में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 14C 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर है।

Redmi 14C 5G और Vivo T3 Lite 5G में 128GB स्टोरेज है।

Photo Credit: Redmi/Vivo

अगर आप 10-12 हजार के बजट में 5G फोन खरीदने में कंफ्यूज हो रही हैं तो Redmi 14C 5G और Vivo T3 Lite 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। Redmi 14C 5G की बाजार में टक्कर बीते साल जून में लॉन्च हुए Vivo T3 Lite 5G से हो रही है। Redmi 14C 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है। जबकि Vivo T3 Lite 5G में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Redmi 14C 5G और Vivo T3 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत
Redmi 14C 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन स्‍टारगेज ब्‍लैक, स्‍टारलाइट ब्‍लू और स्‍टारडस्‍ट पर्पल  कलर्स में उपलब्ध है। Vivo T3 Lite 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। यह फोन वाइब्रेंट ग्रीन और मैजेस्टिक ब्‍लैक कलर्स में उपलब्ध है।


डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Advertisement
Redmi 14C 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है।  वहीं Vivo T3 Lite 5G में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 × 720 पिक्‍सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 840 निट्स है।

प्रोसेसर
Advertisement
Redmi 14C 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Vivo T3 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Advertisement
Redmi 14C 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपर ओएस पर काम करता है। वहीं Vivo T3 Lite 5G एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है।

रैम और स्टोरेज
Advertisement
Redmi 14C 5G में 4GB या 6GB LPDDR4X RAM के साथ 64GB या 128GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। वहीं Vivo T3 Lite 5G में 4GB/6GB LPDDR4x RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। 

बैटरी बैकअप
Redmi 14C 5G में 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं Vivo T3 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप
Redmi 14C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। वहीं Vivo T3 Lite 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डाइमेंशन
डाइमेंशन की बात करें तो Redmi 14C 5G की लंबाई 171.88 मिमी, चौड़ाई 77.80 मिमी, मोटाई 8.22 मिमी और वजन 212 ग्राम है। Vivo T3 Lite 5G की लंबाई 16.363 सेमी, चौड़ाई 7.558 सेमी, मोटाई 0.853 सेमी और वजन 185 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी81

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.