Redmi 14 और POCO M7 आए IMEI डाटाबेस पर नजर, 2025 में होंगे लॉन्च!

Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन्स Redmi 14 और POCO M7 पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2024 09:48 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन्स Redmi 14 और POCO M7 पर काम कर रहा है।
  • हाल ही में Redmi 14 और POCO M7 को IMEI डाटाबेस पर देखा गया है।
  • Redmi 14 में काफी फीचर्स पिछले मॉडल Redmi 13 जैसे हो सकते हैं।

Redmi 13 5G में 5030mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi लगातार यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आकर्षण बरकरार रखने के लिए नए डिवाइसेज पेश करता रहता है। अब कथित तौर पर Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन्स Redmi 14 और POCO M7 पर काम कर रहा है। हाल ही में Gizmochina ने Redmi 14 और POCO M7 को IMEI डाटाबेस पर देखा है। आइए Redmi 14 और POCO M7 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi 14, POCO M7 देंगे दस्तक


Redmi 14 4G फोन IMEI डाटाबेस में मॉडल नंबर्स “25028RN03L”, “25028RN03I”, “25028RN03Y” और “25028RN03A” के साथ नजर आया है। इन नंबरों के आखिर में दिए गए अक्षर ये बताते हैं कि ये डिवाइस किस रीजन में पेश किए जाएंगे। जैसे कि L अक्षर इशारा करता है कि यह लैटिन अमेरिका में उपलब्ध होगा, वहीं I अक्षर से संकेत मिलता है कि यह भारत में उपलब्ध होगा। मॉडल नंबर के आखिर में Y अक्षर Redmi 14 के NFC वर्जन को दर्शाता है, जबकि अक्षर A डिवाइस के नॉन-NFC वर्जन को दर्शाता है। डिवाइसेज के कोडनेम watt और volt होंगे।

अभी तक Redmi 14 के टेक्निकल स्पेसिपिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, पिछले मॉडल Redmi 13 में दिए गए फीचर्स से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या कुछ मिल सकता है, क्योंकि Redmi 13 भी अपने पिछले मॉडल से काफी मिलता जुलता था। इस मामले में Redmi 14 थोड़ा बेहतर स्मार्टफोन होगा। आगामी फोन 2025 की दूसरी तिमाही में आने की उम्मीद है। इसके अलावा Redmi 14 को POCO M7 के नाम से रीब्रांड किया जाएगा।

POCO M7 4G मॉडल नंबर “25028PC03G”, “25028PC03I” और “25028PC03Y” के साथ नजर आया है। मॉडल नंबर के आखिर में दिए गए अक्षर फिर से डिवाइसेज के लॉन्च किए जाने वाले क्षेत्रों का संकेत देते हैं। Y अक्षर से NFC के बिना ग्लोबल वर्जन का पता चलता है, G अक्षर बिना NFC के ग्लोबल वर्जन का इशारा करता है, वहीं I अक्षर भारतीय बाजार में आगमन का इशारा करता है। ये दोनों मॉडल निचले सेगमेंट में किफायती दामों में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करने के Xiaomi के एक कदम के तौर पर देखा जाता है। अब यह देखना होगा कि बाजार में आने के बाद Redmi 14 और POCO M7 का क्या प्रभाव पड़ेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi 14, POCO M7, Redmi 14 Features, POCO M7 Features

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.