Redmi 13C 4G लॉन्च से पहले Amazon पर दिखा! 4GB रैम, 5000mAh बैटरी से है लैस

यह MediaTek Helio G99 SoC से लैस है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 13:50 IST
ख़ास बातें
  • तो फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले है।
  • यह MediaTek Helio G99 SoC से लैस है।
  • फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले बताया गया है।

Photo Credit: X/Xiaomi Nigeria

Redmi 13C 4G का लॉन्च जल्द हो सकता है। कंपनी ने फोन को अधिकारिक रूप से घोषित तो कर दिया है लेकिन इसकी लॉन्च डेट अभी नहीं बताई गई है। लेकिन फोन लॉन्च से पहले ही Amazon पर लिस्टेड देखा गया है। रोचक बात ये है कि फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस यहां पर बताए गए हैं। मसलन इसमें 4 जीबी रैम होगी और 128 जीबी स्टोरेज होगी। फोन MediaTek Helio G99 SoC के साथ आएगा, जैसा कि लिस्टिंग कहती है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Redmi 13C 4G के प्राइस और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा लॉन्च से पहले ही हो गया है। अमेजन की अमेरिकी वेबसाइट पर फोन को लिस्टेड देखा गया है। यहां पर फोन ब्लैक कलर में दिखाई दे रहा है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ दिखाया गया है। जिसकी कीमत भी यहां दी गई है। इस वेरिएंट को 140 डॉलर (लगभग 11,700 रुपये) में लिस्ट किया गया है। अधिकारिक टीजर में फोन का ब्लू, लाइट ब्लू, और लाइट ग्रीन कलर भी दिखता है। अमेजन लिस्टिंग में फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस नजर आए हैं। 
Advertisement

Redmi 13C के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले होगा। यह MediaTek Helio G99 SoC से लैस है। फोन Android 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है। इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। कैमरा पर नजर डालें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर दिया गया है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच है जिसके साथ में 16W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में यूएसबी टाइप सी फीचर है। कहा जा रहा है कि कंपनी बॉक्स में चार्जिंग एडेप्टर भी देगी। इसके अलावा यह 3.5mm हेडफोन भी सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसका वजन 170 ग्राम बताया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.