आधी हो गई Redmi के इस फोन की कीमत, Amazon पर धांसू ऑफर

कंपनी ने रेडमी 13 5जी के Hawaiian Blue वेरिएंट को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 नवंबर 2025 10:47 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इस पर 44% का डिस्काउंट दे रही है।
  • Redmi 13 5G में 6.79 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में रियर साइड में 108MP का कैमरा दिया गया है।

Redmi 13 5G में 6.79 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

Redmi 13 5G को अगर आप सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो इस वक्त सबसे बढ़िया मौका है। यह फोन कंपनी के पॉपुलर बजट स्मार्टफोन्स में से है जिसे शाओमी ने जुलाई 2024 में लॉन्च किया था। फोन लॉन्च के समय MRP Rs 19,999 में पेश किया गया था। लेकिन अब इस फोन को बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन पर कंपनी 44% का डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद इस फोन को MRP से लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं ऑफर डिटेल्स। 

Redmi के पॉपुलर फोन Redmi 13 5G Prime Edition पर इस वक्त धांसू ऑफर चल रहा है। कंपनी ने रेडमी 13 5जी के Hawaiian Blue वेरिएंट को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन का MRP 19,999 रुपये है लेकिन कंपनी इस पर 44% का डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद इसे केवल 11,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Advertisement

ऑफर इसे और भी सस्ता बनाता है। कंपनी ने इसके साथ एक एडिशनल ऑफर भी जोड़ा है। Amazon Pay Balance के माध्यम से पेमेंट करने पर इस फोन की खरीद पर 559 रुपये की एक्स्ट्रा बचत की जा सकती है। जिसके बाद फोन की कीमत लगभग 10,500 रुपये रह जाती है। यानी 20 हजार रुपये एमआरपी वाला फोन आपको ऑफर के तहत आधी कीमत में मिल रहा है। 

Redmi 13 5G में 6.79 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8GB रैम दी गई है और 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। फोन में रियर साइड में 108MP का कैमरा दिया गया है जिसमें 3X जूम भी मिलता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस यहां मिल जाता है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। इसमें 5,030mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm जैक जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मिल जाते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.