‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन Redmi 13 4G जल्‍द होगा लॉन्‍च! 108MP कैमरा, 8GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स

Redmi 13 4G : नई रेडमी डिवाइस दो कलर ऑप्‍शन में आएगी, जोकि मिडनाइट ब्‍लैक और ओसियन ब्‍लू हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 मई 2024 11:54 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी का सस्‍ता स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • Redmi 13 4G को तगड़े फीचर्स से पैक करने की तैयारी
  • इसमें मिल सकता है 108 मेगापिक्‍सल कैमरा

फोन में 6 और 8 जीबी रैम ऑप्‍शन होंगे, जिसके साथ अधिकतम 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया जाएगा।

Photo Credit: @passionategeekz

शाओमी (Xiaomi) का रेडमी (Redmi) ब्रैंड अफॉर्डेबल स्‍मार्टफोन्‍स के लिए लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। रेडमी की नंबर सीरीज भारत समेत पूरी दुनिया में पॉपुलर है। कहा जाता है कि कंपनी बहुत जल्‍द Redmi 13 4G नाम से एक किफायती डिवाइस मार्केट में ला सकती है। हालिया लीक्‍स में इसके स्‍पेक्‍स और फीचर्स को लेकर कयास लगाए गए हैं। फोन का पूरा डिजाइन भी लीक्‍स में सामने आ चुका है। 

गिजमोचाइना की रिपोर्ट कहती है कि Redmi 13 4G में फ्लैट डिस्‍प्‍ले होगा। बैक साइड में तीन गोलाकार कैमरा मॉड्यूल होंगे। उनमें से दो मॉड्यूल में कैमरा सेंसर लगे होंगे, जबकि एक में LED फ्लैश दिया जाएगा। नई रेडमी डिवाइस दो कलर ऑप्‍शन में आएगी, जोकि मिडनाइट ब्‍लैक और ओसियन ब्‍लू हो सकते हैं। एक अन्‍य रिपोर्ट में पर्ल पिंक और येलो कलर वेरिएंट का जिक्र भी किया जा चुका है। 

फोन का ओवरऑल लुक Redmi 13 5G के जैसा हो सकता है। इसमें 6.79 इंच का एलसीडी पैनल दिया जा सकता है, जोकि 90 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन को ऑफर करेगा। क्‍योंकि यह एक 4जी डिवाइस होगी, इसलिए फोन में मीडियाटेक का हीलियो जी91 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

फोन में 6 और 8 जीबी रैम ऑप्‍शन होंगे, जिसके साथ अधिकतम 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया जाएगा। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बॉक्‍स में 18 वॉट का चार्जर मिलने की उम्‍मीद है। Redmi 13 4G में 108 मेगापिक्‍सल का बैक कैमरा दिया जा सकता है। क्‍योंकि यह एक अफॉर्डेबल डिवाइस होगी, इसलिए 108 एमपी कैमरा बड़ा हाइलाइट हो सकता है। 
Advertisement

फोन की अनुमानित कीमत 199 यूरो (लगभग 17,995 रुपये) हो सकती है। टॉप वेरिएंट जोकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज वाला होगा, उसके दाम 229 यूरो (लगभग 20,710 रुपये) हो सकते हैं। फोन की लॉन्‍च डेट अभी कन्‍फर्म नहीं है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.